Covid 19: मिस इंडिया मानसा वाराणसी कोरोना पॉजिटिव, मिस वर्ल्ड 2021 का ग्रैंड फिनाले स्थगित
मिस वर्ल्ड 2021 पेजेंट में शामिल 17 लोगों का कोविड-19 टेस्ट सकारात्मक पाया गया है।
मानसा वाराणसी भारत की तरफ से मिस वर्ल्ड 2021 पेजेंट में हिस्सा लेने वाली थीं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश-विदेश में कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन से संक्रमित होने वाले मरीजों में अब तेजी देखने को मिल रही है। इसी वजह से दुनियाभर में चर्चित मिस वर्ल्ड 2021 प्रतियोगिता को आयोजकों ने स्थगित कर दिया है।
भारतीय कंटेस्टेंट मनासा वाराणसी भी संक्रमित
मिस इंडिया मानसा वाराणसी (Manasa Varanasi) समेत 17 प्रतियोगी कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। सभी को पोर्टो रीको में आइसोलेशन में रखा गया है। मानसा वाराणसी भारत की तरफ से मिस वर्ल्ड 2021 पेजेंट में हिस्सा लेने वाली थीं। वो मिस इंडिया 2020 रह चुकी हैं।
90 दिनों के भीतर होगा आयोजन
आयोजकों ने बताया कि अगले 90 दिनों के भीतर उसी स्थान पर मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता को आयोजित किया जाएगा। प्रतियोगियों और संबंधित कर्मचारियों को एकांतवास, निगरानी में रखा जा रहा है। स्थानीय स्वास्थ्य अधिकारियों द्वारा मंजूरी मिलने पर उन्हें घर लौटने की अनुमति दी जाएगी। मिस वर्ल्ड लिमिटेड की सीईओ जूलिया मॉर्ले ने इस बारे में कहा कि मिस वर्ल्ड के ताज के लिए हम अपने कंटेस्टेंट की वापसी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
कौन हैं मानसा?
तेलंगाना के हैदराबाद में जन्मीं मानसा वाराणसी पेशे से फाइनेंशियल एक्सचेंज इनफॉर्मेशन एनालिस्ट हैं। मिस इंडिया बनने से पहले मानसा मिस तेलंगाना भी रह चुकी हैं। 23 साल की मानसा ने वसावी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग से अपनी पढ़ाई की है। पढ़ाई पूरी करने के बाद एक प्राइवेट कंपनी में बतौर फाइनेंस इंफॉर्मेशन एक्सचेंज एनालिस्ट काम किया।