फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Mirzapur Saas Bahu Aur Flamingo Fame Isha Talwar Didnt Get Work Since A Year Actress Share Her Experience

Isha Talwar: बीते एक साल से काम की तलाश में थी मिर्जापुर की ये एक्ट्रेस, अब डिंपल संग दिखाएंगी एक्शन

Thu, 04 May 2023 02:12 PM IST
ज्योति वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति वर्मा Updated Thu, 04 May 2023 02:12 PM IST
सार

ईशा तलवार ने बताया कि मिर्जापुर वेब सीरीज में काम करने के बाद भी उन्हें पूरे एक साल तक अगले ऑफर का इंतजार करना पड़ा था। एक्ट्रेस ने बताया कि लंबे इंतजार के बाद उन्हें सास बहू और फ्लामिंगों में काम मिला है

विज्ञापन
Mirzapur Saas Bahu Aur Flamingo Fame Isha Talwar Didnt Get Work Since A Year Actress Share Her Experience
ईशा तलवार - फोटो : social media

विस्तार

बॉलीवुड में हर साल, हर महीने तमाम फिल्में बनती हैं और रिलीज होती हैं। हालांकि इसके बाद भी अनुभवी और बेहतरीन एक्टर्स को आसानी से मौका नहीं मिलता है। दरअसल, वेब सीरीज मिर्जापुर में नजर आ चुकी एक्ट्रेस ईशा तलवार ने हाल ही में फिल्मों में काम न मिलने को लेकर बात की है। एक्ट्रेस ने बताया कि अच्छी फिल्म और वेब सीरीज में काम करने के बाद भी आपको लंबा इंतजार करना पड़ता है। 

विज्ञापन

Mirzapur Saas Bahu Aur Flamingo Fame Isha Talwar Didnt Get Work Since A Year Actress Share Her Experience
ईशा तलवार - फोटो : social media

एक साल तक नहीं मिला काम
दरअसल, हाल ही में दिए एक इंटरव्यू के दौरान एक्ट्रेस ने बताया कि मिर्जापुर में काम करने के लिए उन्हें दस साल का इंतजार करना पड़ा था। उन्हें लगा था कि बेहतरीन वेब सीरीज मिर्जापुर में काम करने के बाद संघर्ष थोड़ा कम हो जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ था। एक्ट्रेस ने बताया कि मिर्जापुर वेब सीरीज में काम करने के बाद भी उन्हें पूरे एक साल तक अगले ऑफर का इंतजार करना पड़ा था। एक्ट्रेस ने बताया कि लंबे इंतजार के बाद उन्हें सास बहू और फ्लामिंगों में काम मिला है, जिसमें डिंपल कपाड़िया लीड रोल में है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Mirzapur Saas Bahu Aur Flamingo Fame Isha Talwar Didnt Get Work Since A Year Actress Share Her Experience
ईशा तलवार - फोटो : social media

सास बहू और फ्लामिंगों के लिए दिया ऑडिशन
एक्ट्रेस ने बताया कि उन्होंने अभी तक हर बड़े और छोटे डायरेक्टर के साथ ऑडिशन दिए हैं। एक्ट्रेस ने बताया कि उन्होंने अपनी वेब सीरीज सास बहू और फ्लामिंगों के लिए भी ऑडिशन दिया था। उन्होंने जब सीरीज के डायरेक्टर होमी अदजानिया से कहा कि उनके पास 500 से भी ज्यादा ऑडिशन की रिकॉर्डिंग हैं, जो उन्होंने बीते कई वर्षों में दिए हैं। ईशा ने होमी को सलाह दी कि आप वे मिर्जापुर के कुछ सीन्स देखकर उन्हें रोल के लिए सिलेक्ट कर लें। हालांकि इसके बाद भी होमी नहीं माने और एक्ट्रेस ने इसके लिए भी ऑडिशन दिया। एक्ट्रेस ने आगे कहा कि आपको इंडस्ट्री में सब्र रखने की जरूरत है, देर सवेर ही सही अच्छे रोल्स हाथ लगेंगे। 

Priyanka-Nick: चलते-चलते बिगड़ा प्रियंका चोपड़ा का बैलेंस, पति निक जोनस ने यूं थामा हाथ

विज्ञापन

Mirzapur Saas Bahu Aur Flamingo Fame Isha Talwar Didnt Get Work Since A Year Actress Share Her Experience
ईशा तलवार - फोटो : social media

एक्शन करती दिखेंगी ईशा
आपको बता दें कि एक्ट्रेस सास बहू और फ्लामिंग की रिलीज का इंतजार कर रही हैं। इस सीरीज में वह दमदार किरदार में नजर आने वाली हैं। सीरीज का ट्रेलर लोगों को काफी पसंद आया है। वहीं, एक्ट्रेस का रोल सीरीज की लीड किरदार डिंपल पर भारी पड़ता दिख रहा है। 

Priyanka Chopra: प्रियंका का बड़ा खुसाला, बोलीं- मिस वर्ल्ड ब्यूटी पेजेंट के लिए महज इतने दिन में की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed