Merge of Film Media Units: एनएफडीसी में होगा फिल्म मीडिया इकाइयों का विलय, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने दिया आदेश
सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने डॉक्यूमेंट्री और लघु फिल्मों के निर्माण, फिल्म समारोहों के आयोजन और फिल्मों के संरक्षण का कार्य एनएफडीसी को हस्तांतरित कर दिया है। मंत्रायल ने इसके लेकर बुधवार को आदेश जारी किए हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने बुधवार को डॉक्यूमेंट्री और लघु फिल्मों के निर्माण, फिल्म समारोहों के आयोजन और फिल्मों के संरक्षण का कार्य राष्ट्रीय फिल्म विकास निगम (एनएफडीसी) को हस्तांतरित कर दिया है। इन गतिविधियों को एक ही प्रबंधन के तहत लाने से ओवरलैप की समस्या कम होगी और सार्वजनिक संसाधनों का उपयोग भी बेहतर तरीके से हो पाएगा।
एनएफडीसी की ओर से पहले से ही फीचर फिल्मों का निर्माण किया जा रहा है। यह हर तरह की फिल्मों जैसे डॉक्यूमेंट्री, फीचर फिल्म, बच्चों के लिए फिल्म और एनीमेशन को मजबूत प्रोत्साहन देगा। बुधवार को जारी किए गए आदेशों के अनुसार पहले जहां डॉक्यूमेंट्री का निर्माण फिल्म डिवीजन की ओर से किया जाता था, वो अब एनएफडीसी को दे दिया गया है। हालांकि फिल्म डिवीजन की ब्रांड को आगे बढ़ाया जाएगा और एनएफडीसी में डॉक्यूमेंट्री के निर्माण के लिए प्रोडक्शन इकाई का नाम फिल्म डिवीजन ही रखा जाएगा।
इसी तरह फिल्म महोत्सव का आयोजन करना, जो फिल्म महोत्सव निदेशायलय का काम था, उसे एनएफडीसी को स्थानांतरित कर दिया जाएगा। ऐसा करने से विभिन्न फिल्म महोत्सव का आयोजन करना एक ही विभाग के पास आ जाएगा, जिससे आयोजन में बढ़िया तालमाल देखने को मिलेगा। एनएफडीसी द्वारा आयोजित कराए जाने वाले आगामी कार्यक्रम मुंबई अतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव और गोवा में होने वाला भारतीय अतरराष्ट्रीय फिल्म मोहत्सव और बाल फिल्म महोत्सव हैं।
देश के राष्ट्रीय फिल्म अभिलेखागार द्वारा की जाने वाले संरक्षण संबंधी गतिविधियों को भी एनएफडीसी को ही स्थानांतरित कर दिया गया है। फिल्मों और डॉक्यूमेंट्री के डिजिटलीकरण और नवीनीकरण के उद्देश्य वाले राष्ट्रीय फिल्म विरासर मिशन भी अब एनएफडीसी ही लागू करेगा।