फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ministry of Information and Broadcasting announces the merge of film media unit in NFDC

Merge of Film Media Units: एनएफडीसी में होगा फिल्म मीडिया इकाइयों का विलय, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने दिया आदेश

Thu, 31 Mar 2022 12:12 AM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Thu, 31 Mar 2022 12:12 AM IST
सार

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने डॉक्यूमेंट्री और लघु फिल्मों के निर्माण, फिल्म समारोहों के आयोजन और फिल्मों के संरक्षण का कार्य एनएफडीसी को हस्तांतरित कर दिया है। मंत्रायल ने इसके लेकर बुधवार को आदेश जारी किए हैं। 

विज्ञापन
Ministry of Information and Broadcasting announces the merge of film media unit in NFDC
एनएफडीसी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने बुधवार को डॉक्यूमेंट्री और लघु फिल्मों के निर्माण, फिल्म समारोहों के आयोजन और फिल्मों के संरक्षण का कार्य राष्ट्रीय फिल्म विकास निगम (एनएफडीसी) को हस्तांतरित कर दिया है। इन गतिविधियों को एक ही प्रबंधन के तहत लाने से ओवरलैप की समस्या कम होगी और सार्वजनिक संसाधनों का उपयोग भी बेहतर तरीके से हो पाएगा।

विज्ञापन

एनएफडीसी की ओर से पहले से ही फीचर फिल्मों का निर्माण किया जा रहा है। यह हर तरह की फिल्मों जैसे डॉक्यूमेंट्री, फीचर फिल्म, बच्चों के लिए फिल्म और एनीमेशन को मजबूत प्रोत्साहन देगा। बुधवार को जारी किए गए आदेशों के अनुसार पहले जहां डॉक्यूमेंट्री का निर्माण फिल्म डिवीजन की ओर से किया जाता था, वो अब एनएफडीसी को दे दिया गया है। हालांकि फिल्म डिवीजन की ब्रांड को आगे बढ़ाया जाएगा और एनएफडीसी में डॉक्यूमेंट्री के निर्माण के लिए प्रोडक्शन इकाई का नाम फिल्म डिवीजन ही रखा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

Ministry of Information and Broadcasting announces the merge of film media unit in NFDC
सूचना एवं प्रसारण मंत्रायल - फोटो : सोशल मीडिया

इसी तरह फिल्म महोत्सव का आयोजन करना, जो फिल्म महोत्सव निदेशायलय का काम था, उसे एनएफडीसी को स्थानांतरित कर दिया जाएगा। ऐसा करने से विभिन्न फिल्म महोत्सव का आयोजन करना एक ही विभाग के पास आ जाएगा, जिससे आयोजन में बढ़िया तालमाल देखने को मिलेगा। एनएफडीसी द्वारा आयोजित कराए जाने वाले आगामी कार्यक्रम मुंबई अतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव और गोवा में होने वाला भारतीय अतरराष्ट्रीय फिल्म मोहत्सव और बाल फिल्म महोत्सव हैं।

विज्ञापन

देश के राष्ट्रीय फिल्म अभिलेखागार द्वारा की जाने वाले संरक्षण संबंधी गतिविधियों को भी एनएफडीसी को ही स्थानांतरित कर दिया गया है। फिल्मों और डॉक्यूमेंट्री के डिजिटलीकरण और नवीनीकरण के उद्देश्य वाले राष्ट्रीय फिल्म विरासर मिशन भी अब एनएफडीसी ही लागू करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed