फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Milkha Singh Dies: when naseeruddin shah doesn't like farhan akhtar acting in bhag milkha bhag know the reason why

भाग मिल्खा भाग : फिल्म देखकर फरहान अख्तर से नाराज हुए थे नसीरुद्दीन शाह, कसा था तंज

Sat, 19 Jun 2021 02:27 PM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तान्या अरोड़ा Updated Sat, 19 Jun 2021 02:27 PM IST
विज्ञापन
Milkha Singh Dies: when naseeruddin shah doesn't like farhan akhtar acting in bhag milkha bhag know the reason why
फरहान अख्तर, नसीरुद्दीन शाह - फोटो : social media

भाग मिल्खा भाग भारतीय सिनेमा की सबसे बेहतरीन और यादगार फिल्मों में से एक है। मशहूर धावक मिल्खा सिंह की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने लाखों लोगों का दिल जीता। आज मिल्खा सिंह हमारे बीच नहीं रहें। उनके जाने से पूरे देश की आंखे नम हो गईं। हर कोई उन्हें अपने तरीके से श्रद्धांजलि अर्पित कर रहा है। साल 2013 में मिल्खा सिंह की जिंदगी पर आधारित फिल्म बनी थी 'भाग मिल्खा भाग'। इस फिल्म में फरहान अख्तर ने मिल्खा सिंह की भूमिका निभाई थी, जिसके लिए उन्होंने काफी मेहनत भी की थी। फरहान अख्तर की मेहनत देखकर मिल्खा सिंह ने भी उनकी सरहाना की और साथ ही उनके किरदार में किस तरह उन्हें ढलना है इसके लिए मिल्खा सिंह ने फरहान की काफी मदद भी की। जहां हर कोई ये फिल्म देखकर खुश था और फरहान के अभिनय की तारीफ कर रहा था तो वही फिल्म जगत के मशहूर कलाकार नसीरुद्दीन शाह ये फिल्म देखने के बाद फरहान अख्तर से नाराज हो गए थे।

विज्ञापन


नसीरुद्दीन शाह को नही पसंद आया था फरहान का अभिनय

अपनी मेहनत के लिए पूरे देश से वाहावाही लूटने वाले फरहान अख्तर को नसीरुद्दीन शाह की नाराजगी का सामना करना पड़ा था। नसीरुद्दीन शाह को इस फिल्म में फरहान अख्तर का अभिनय पसंद नहीं आया था। नसीरुद्दीन शाह की मानें तो उन्हें ये फिल्म पूरी तरह से फर्जी लगी। उन्होंने कहा, 'ये फिल्मी पूरी तरह से फर्जी है। इस बात में कोई संदेह नहीं है कि फरहान अख्तर ने इस फिल्म के लिए बहुत मेहनत की, लेकिन मुझे लगता है कि सिर्फ बाल बढ़ाना और मांसपेशियां बना लेने से अभिनय नहीं होता। इसके अलावा नसीरुद्दीन शाह ने मशहूर धावक मिल्खा सिंह से भी कई सवाल पूछे। उन्होंने कहा, 'फरहान को कम से कम मिल्खा सिंह जैसे दिखने की कोशिश करनी चाहिए थी। मुझे पता है कि मिल्खा सिंह उनके अभिनय से खुश हैं और उन्हें लगता है कि ये फिल्म उनकी जिंदगी पर आधारित है। लेकिन क्या उन्होंने ये सोचा कि वो ऐसे दिखते थे जैसे फरहान इस फिल्म में लग रहे हैं। क्या उनके पास 1960 के ओलंपिक की अपनी तस्वीर नहीं है।

विज्ञापन

Milkha Singh Dies: when naseeruddin shah doesn't like farhan akhtar acting in bhag milkha bhag know the reason why
फरहान अख्तर, मिल्खा सिंह - फोटो : Social Media

मिल्खा सिंह को बहुत पसंद आई थी फिल्म

नसीरुद्दीन शाह को 'भाग मिल्खा भाग' भले ही पसंद न आई हो, लेकिन मिल्खा सिंह को अपनी जिंदगी पर आधारित ये फिल्म बहुत ही पसंद आई थी और उन्होंने फरहान अख्तर के अभिनय और शारीरिक मेहनत की जमकर सरहाना की थी। मिल्खा सिंह ने कहा था, 'मैं फरहान को स्क्रीन पर खुद के जैसे देखना चाहता था और वो बिलकुल मेरी तरह ही लग रहे थे। मैं इसका पूरा श्रेय फिल्म के निर्देशक राकेश ओम प्रकाश मेहरा को देना चाहूंगा, जिन्होंने मेरे किरदार को निभाने के लिए फरहान अख्तर को चुना और उसमें मुझे देखा। फिल्म में फरहान का अभिनय बहुत ही उम्दा था। उन्होंने फिल्म के लिए जिस तरह से अनुशासन में रहकर खुद पर काम किया वह आसान बात नहीं है। इस फिल्म में सोनम कपूर और दिव्या दत्ता ने भी अहम भूमिका निभाई थी। 
 
नम आंखो से पूरे देश ने दी मशहूर धावक मिल्खा सिंह को श्रद्धांजलि

18 जून को देर रात मिल्खा सिंह का निधन हो गया। पिछले कुछ समय से वह कोरोना से संक्रमित थे, लेकिन कुछ दिनों पहले उनकी कोरोना रिपोर्ट्स नेगेटिव आई थी। परंतु अचानक से उनकी तबीयत नाजुक होने लगी जिसके बाद उन्हें चंडीगढ़ के PGI अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर इस महान धावक ने अंतिम सांस ली। 91 साल की उम्र में मिल्खा सिंह ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। हम आपको बता दें कि कुछ दिनों पहले ही उनकी पत्नी निर्मला सिंह का भी कोरोना की वजह से निधन हो गया था। उनकी उम्र 85 वर्ष थी। पूरे बॉलीवुड जगत और मिल्खा सिंह के प्रशंसकों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed