फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Milind Soman does 40 Push Ups in a minute Says No Time is not an EXCUSE

उम्र महज एक नंबर: एक मिनट में मिलिंद सोमन ने लगाए 40 पुश अप्स, 55 साल की उम्र में ऐसी फिटनेस देख हैरान हुए फैंस

Thu, 17 Jun 2021 12:09 PM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभांगी गुप्ता Updated Thu, 17 Jun 2021 12:09 PM IST
सार

  • एक्टर और मॉडल मिलिंद सोमन अपनी फिल्मों और फोटोशूट से ज्यादा अपने फिटनेस वीडियोज को लेकर सुर्खियों में रहते हैं।
  • हाल ही में मिलिंद ने एक मिनट में 40 पुश अप्स लगाए हैं जिसकी तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।
  • मिलिंद की मां और पत्नी भी उन्हीं की तरह एक फिटनेस फ्रीक हैं।

विज्ञापन
Milind Soman does 40 Push Ups in a minute Says No Time is not an EXCUSE
मिलिंद सोमन - फोटो : Instagram: @milindrunning

विस्तार

मॉडल और एक्टर मिलिंद सोमन (Milind Soman) अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं। कभी अपने लुक को लेकर तो कभी अपनी फिटनेस वीडियोज को लेकर। बीते दिनों भी एक वीडियो जबरदस्त वायरल हुआ था जिसमें वह एक महिला फैन से कहते हैं कि यदि सेल्फी चाहिए तो पहले पुश अप्स लगाने पड़ेंगे। बस फिर क्या था साड़ी पहने हुए महिला सड़क पर ही पुश अप्स मारना शुरू कर देती है। इसी बीच मिलिंद एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं।

विज्ञापन


एक मिनट में 40 पुश अप्स लगाते आए नजर मिलिंद
इस बार मिलिंद खुद पुश अप्स लगाते हुए नजर आ रहे हैं। मिलिंद ने पुश अप्स लगाते हुए तस्वीरें भी साझा की हैं। हैरान कर देने वाली बात है कि मिलिंद ने एक मिनट के अंदर 40 पुश अप्स लगाए हैं जो वाकई काबिल - ए - तारीफ है। फैंस को यह देखकर झटका लगा होगा क्योंकि वह इस उम्र में नौजवानों को कड़ी टक्कर देते नजर आ रहे हैं। फिटनेस फ्रीक्स केे लिए मिलिंद का यह वीडियो किसी प्रेरणा से कम नहीं है। 
विज्ञापन


देखें मिलिंद सोमन का इंस्टाग्राम पोस्ट - 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Milind Usha Soman (@milindrunning)



हाल ही में मिलिंद ने इंस्टाग्राम से ये दो तस्वीरें साझा की हैं। पहली तस्वीर में देख सकते हैं कि मिलिंद फिटनेस थेरपी के लिए शर्टलेस अवतार में नजर आ रहे हैं। इसमें उनके जबरदस्त बाइसेप्स और एब्स दिख रहे हैं। साथ ही मिलिंद साइड पोज देते नजर आ रहे हैं। वहीं दूसरी तस्वीर में वो पुश अप्स लगाते हुए नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही मिलिंद ने एक पावरफुल कैप्शन भी लिखा है। उन्होंने लिखा, 'बेसिक्स कभी ना भूलें। जब मैं यह भी कहता हूं कि मेरे पास पूरे दिन में कसरत के लिए समय नहीं है तो भी कुछ मिनट निकालता हूं। ज्यादातर देखता हूं कि 60 सेकंड में कितने हुए। टाइम, स्पेस, इक्विपमेंट का कोई बहाना नहीं होता, अपने बॉडी वेट को मूव करना ही पर्याप्त है। बस एक मिनट में पुश-अप्स की संख्या को बढ़ाने की कोशिश करें। यह शुरुआत के लिए अच्छा है और खत्म करने के लिए बेहतरीन।'

Milind Soman does 40 Push Ups in a minute Says No Time is not an EXCUSE
मिलिंद सोमन की मां और पत्नी - फोटो : सोशल मीडिया

मिलिंद सोमन बॉलीवुड के मंझे हुए कलाकार हैं। फिल्मों के अलावा वो अपनी फिटनेस के लिए भी काफी मशहूर हैं। वैसे तो बॉलीवुड के सभी सितारे खुद को फिट रखते हैं, लेकिन कुछ ही सितारे ऐसे हैं जिन्होंने अपने हेल्दी रुटीन और योग से उम्र को काबू किया हुआ है। इसमे मिलिंद सोमन का नाम भी शामिल है। 50 की उम्र पार कर चुके मिलिंद आज भी 25 साल के नौजवानों को टक्कर दे देते हैं। मिलिंद अक्सर सोशल मीडिया पर भी ज्यादातर अपने वर्कआउट वीडियोज ही शेयर करते हैं। बता दें कि केवल मिलिंद ही नहीं उनकी मां और पत्नी भी उनकी ही तरह फिटनेस फ्रीक हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed