उम्र महज एक नंबर: एक मिनट में मिलिंद सोमन ने लगाए 40 पुश अप्स, 55 साल की उम्र में ऐसी फिटनेस देख हैरान हुए फैंस
- एक्टर और मॉडल मिलिंद सोमन अपनी फिल्मों और फोटोशूट से ज्यादा अपने फिटनेस वीडियोज को लेकर सुर्खियों में रहते हैं।
- हाल ही में मिलिंद ने एक मिनट में 40 पुश अप्स लगाए हैं जिसकी तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।
- मिलिंद की मां और पत्नी भी उन्हीं की तरह एक फिटनेस फ्रीक हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मॉडल और एक्टर मिलिंद सोमन (Milind Soman) अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं। कभी अपने लुक को लेकर तो कभी अपनी फिटनेस वीडियोज को लेकर। बीते दिनों भी एक वीडियो जबरदस्त वायरल हुआ था जिसमें वह एक महिला फैन से कहते हैं कि यदि सेल्फी चाहिए तो पहले पुश अप्स लगाने पड़ेंगे। बस फिर क्या था साड़ी पहने हुए महिला सड़क पर ही पुश अप्स मारना शुरू कर देती है। इसी बीच मिलिंद एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं।
एक मिनट में 40 पुश अप्स लगाते आए नजर मिलिंद
इस बार मिलिंद खुद पुश अप्स लगाते हुए नजर आ रहे हैं। मिलिंद ने पुश अप्स लगाते हुए तस्वीरें भी साझा की हैं। हैरान कर देने वाली बात है कि मिलिंद ने एक मिनट के अंदर 40 पुश अप्स लगाए हैं जो वाकई काबिल - ए - तारीफ है। फैंस को यह देखकर झटका लगा होगा क्योंकि वह इस उम्र में नौजवानों को कड़ी टक्कर देते नजर आ रहे हैं। फिटनेस फ्रीक्स केे लिए मिलिंद का यह वीडियो किसी प्रेरणा से कम नहीं है।
देखें मिलिंद सोमन का इंस्टाग्राम पोस्ट -
हाल ही में मिलिंद ने इंस्टाग्राम से ये दो तस्वीरें साझा की हैं। पहली तस्वीर में देख सकते हैं कि मिलिंद फिटनेस थेरपी के लिए शर्टलेस अवतार में नजर आ रहे हैं। इसमें उनके जबरदस्त बाइसेप्स और एब्स दिख रहे हैं। साथ ही मिलिंद साइड पोज देते नजर आ रहे हैं। वहीं दूसरी तस्वीर में वो पुश अप्स लगाते हुए नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही मिलिंद ने एक पावरफुल कैप्शन भी लिखा है। उन्होंने लिखा, 'बेसिक्स कभी ना भूलें। जब मैं यह भी कहता हूं कि मेरे पास पूरे दिन में कसरत के लिए समय नहीं है तो भी कुछ मिनट निकालता हूं। ज्यादातर देखता हूं कि 60 सेकंड में कितने हुए। टाइम, स्पेस, इक्विपमेंट का कोई बहाना नहीं होता, अपने बॉडी वेट को मूव करना ही पर्याप्त है। बस एक मिनट में पुश-अप्स की संख्या को बढ़ाने की कोशिश करें। यह शुरुआत के लिए अच्छा है और खत्म करने के लिए बेहतरीन।'
मिलिंद सोमन बॉलीवुड के मंझे हुए कलाकार हैं। फिल्मों के अलावा वो अपनी फिटनेस के लिए भी काफी मशहूर हैं। वैसे तो बॉलीवुड के सभी सितारे खुद को फिट रखते हैं, लेकिन कुछ ही सितारे ऐसे हैं जिन्होंने अपने हेल्दी रुटीन और योग से उम्र को काबू किया हुआ है। इसमे मिलिंद सोमन का नाम भी शामिल है। 50 की उम्र पार कर चुके मिलिंद आज भी 25 साल के नौजवानों को टक्कर दे देते हैं। मिलिंद अक्सर सोशल मीडिया पर भी ज्यादातर अपने वर्कआउट वीडियोज ही शेयर करते हैं। बता दें कि केवल मिलिंद ही नहीं उनकी मां और पत्नी भी उनकी ही तरह फिटनेस फ्रीक हैं।