सरबजीत की बेटी की शादी का खर्च उठाएंगे गायक मीका सिंह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जाने माने गायक मीका सिंह ने हाल ही में सरबजीत के परिवार को एक अनमोल तोहफा दिया। एक ऐसा तोहफा जो उनकी कई परेशानियों को कम कर देगा। मीका सिंह ने एक रियालिटी शो के दौरान सरबजीत की बहन दलबीर कौर को सम्मानित करने के लिए खंडा दिया। इसके अलावा भी उन्होंने एक खास तोहफा डे दाला।
मीका सिंह ने दलबीर कौर से वादा किया कि वे सरबजीत की बेटी की शादी का सारा खर्चा उठाएंगे। मीका ने कहा कि जब भी सरबजीत की छोटी बेटी पूनम की शादी होगी, सारी तैयारियों का पैसा वो खर्च करेंगे।
दलबीर का साथ दे चुके हैं मीका के भाई
दलबीर कौर ने अपने भाई को बेगुनाह साबित करने के लिए हर मुमकिन कोशिश की थी। जंतर मंतर पर प्रदर्शन के वक्त उनकी मुलाकात मीका सिंह के बड़े भाई शमशेर सिंह से हुई थी जिन्होंने उस प्रदर्शन में साथ दिया था।
गौरतलब है कि जासूसी और आंतकवाद के आरोप में पंजाब के किसान सरबजीत को 23 साल तक पाकिस्तान के जेल में बंद रहना पड़ा था। लाख कोशिशों के बाद भी उन्हें जिंदा भारत वापस नहीं लाया जा पाया।
सरबजीत की जिंदगी पर बनी फिल्म भी जल्द सिनेमाघरों में होगी जिसमें रणदीप हुड्डा और ऐश्वर्या राय मुख्य भूमिका में हैं।