फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Midnight children will now make by vishal bhardwaj

मिडनाइट्स चिल्ड्रन बनाएंगे अब विशाल

Fri, 05 Oct 2018 04:19 PM IST
मनोरंजन डेस्क,अमर उजाला
मनोरंजन डेस्क,अमर उजाला Updated Fri, 05 Oct 2018 04:19 PM IST
विज्ञापन
Midnight children will now make by vishal bhardwaj
vishal bhardwage

एक हिंदी कहानीकार की लिखी कहानी पर बनी पटाखा के बॉक्स ऑफिस पर पिटने के बाद विशाल भारद्वाज फिर अंग्रेजी साहित्य की तरफ मुड़ गए हैं। इस बार वह भारतीय मूल के ब्रिटिश नागरिक सलमान रुश्दी के प्रसिद्ध उपन्यास मिडनाइट्स चिल्ड्रन को पर्दे पर उतारेंगे। मगर यह बड़ा पर्दा नहीं होगा

विज्ञापन


बल्कि मोबाइल पर जगह बना रही नेटफ्लिक्स के लिए वह इसे वेब सीरीज में ढालेंगे। खबर है कि नेटफ्लिक्स ने विशाल को यह जिम्मेदारी दी है। वैसे भारतीय मूल की कनाडाई निर्देशक दीपा मेहता इस उपन्यास पर छह साल पहले फिल्म बना चुकी हैंए जिसमें सिद्धार्थ नारायण और श्रेया सरन की मुख्य भूमिकाएं थीं।
विज्ञापन


फिल्म को अंतरराष्ट्रीय समारोहों में सराहा गया था परंतु बॉक्स ऑफिस पर नाकाम थी। बताया जाता है कि विशाल उपन्यास को मूल रूप में पर्दे पर उतारने के बजाय उसके किरदारों.घटनाओं से प्रेरित होकर उन्हें अपने अंदाज में ढालेंगे। जानकारों का मानना है कि यह एक क्लासिक और कठिन उपन्यास है। विशाल को इसे वेब सीरीज में बदलने के लिए एड़ी.चोटी का जोर लगाना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed