फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   mere pyare prime minister special screening milkha singh sunil gavaskar praised rakesh omprakash

'खुले में शौच' पर बनी फिल्म देख खुश हुए मिल्खा सिंह और सुनील गावस्कर, कहा- आंखें खोल देगी

Mon, 11 Mar 2019 01:53 AM IST
भावना शर्मा मुंबई डेस्क, अमर उजाला
मुंबई डेस्क, अमर उजाला Published by: भावना शर्मा Updated Mon, 11 Mar 2019 01:53 AM IST
विज्ञापन
mere pyare prime minister special screening milkha singh sunil gavaskar praised rakesh omprakash
मेरे प्यारे प्राइम मिनिस्टर - फोटो : instagram
राकेश ओमप्रकाश मेहरा की खुले में शौच जैसे सामाजिक मुद्दे पर बनी फिल्म 'मेरे प्यारे प्राइम मिनिस्टर' की विशेष स्क्रीनिंग पर देश के चुनिंदा मशहूर खिलाड़ियों मिल्खा सिंह, सुनील गावस्कर, संजय मांजरेकर और कार्तिक मुरली ने फिल्म की दिल खोलकर तारीफ की। 
विज्ञापन


मिल्खा सिंह की बायोपिक बना चुके राकेश मेहरा का उनसे खास रिश्ता रहा है और मिल्खा सिंह के घरवालों के लिए ही ये खास स्क्रीनिंग रखी भी गई थी। फिल्म देखने के बाद मिल्खा सिंह ने कहा, 'जिस तरह से राकेश ने फिल्म में बहुत ही संवेदनशील मुद्दे को दर्शाया है, वह काबिले तारीफ है। मैं उम्मीद करता हूं कि यह फिल्म भी उनकी पहले की फिल्मों रंग दे बसंती और भाग मिल्खा भाग की तरह ब्लॉकबस्टर होगी।'
विज्ञापन


सुनील गावस्कर को फिल्म के कलाकार बहुत भाए। वह कहते हैं, 'फिल्म में कलाकारों का अभिनय इसकी जान है। खासकर छोटा सा बच्चा, ओम। हमें कभी मलिन बस्तियों में रहने वाले लोगों की समस्याओं का एहसास नहीं होता है लेकिन ये फिल्म लोगों की आखें खोलने में सक्षम है।' 
विज्ञापन
विज्ञापन


राकेश ओम प्रकाश मेहरा अपनी ये फिल्म इससे पहले आध्यामिक संत सद्गुरु को भी दिखा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed