{"_id":"60267df88ebc3ee8f61a3c31","slug":"mega-star-ram-charan-director-shankar-and-producer-dil-raju-collaborate-for-the-next-big-ticket-untitled-film-release-in-3-languages","type":"story","status":"publish","title_hn":"दक्षिण सुपरस्टार राम चरण ने शंकर और दिल राजू के साथ मिलाया हाथ, धमाकेदार फिल्म की तैयारी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
दक्षिण सुपरस्टार राम चरण ने शंकर और दिल राजू के साथ मिलाया हाथ, धमाकेदार फिल्म की तैयारी
Sun, 14 Feb 2021 12:26 AM IST
अमरीन हुसैन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अमरीन हुसैन
Updated Sun, 14 Feb 2021 12:26 AM IST
विज्ञापन
राम चरण दिल राजू
- फोटो : ram charan dil raju shankar
दक्षिण फिल्म के लोकप्रिय अभिनेता राम चरण एक और धमाकेदार फिल्म के लिए तैयार हैं। उन्होंने अपनी आगामी फिल्म के लिए निर्देशक शंकर और निर्माता दिल राजू के साथ हाथ मिलाया है। फिल्हाल फिल्म का नाम नहीं तय किया गया है। लेकिन एसएस राजामौली की 'आरआरआर' की शूटिंग पूरी होने के बाद वह वे इस फिल्म में हाथ लगाएंगे।
विज्ञापन
बेहद लोकप्रिय फिल्म 'आरआरआर' के बाद यह रामचरण की अगली फिल्म होगी। फिल्म को देश भर में हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में रिलीज किया जाएगा। मालूम हो कि रामचरण की कई फिल्में देश-विदेश में धमाल मचा चुकी हैं जिनमें जेंटलमैन, शिवाजी, अन्नियां, रोबो-1, रोबो-2.0 और अन्य फिल्में शामिल हैं।
विज्ञापन
आगामी फिल्म के बारे में बात करते हुए प्रोड्यूसर दिल राजू ने कहा कि देश के बेहतरीन कलाकारों में से एक राम चरण और निर्देशक शंकर के साथ काम करने को लेकर मैं बहुत खुश हूं। हम इस फिल्म को देश भर के दर्शकों के लिए लेकर आ रहे हैं। इसके पीछे ऐसी फिल्में बनाने का मकसद है जो लोगों का मनोरंजन करे।
विज्ञापन
मालूम हो कि यह राम चरण की 15वीं फिल्म है जबकि श्री वेंकटेश्वरा क्रिएशन्स जिसके बैनर तले यह फिल्म रिलीज होगी उसकी यह 50वीं फिल्म होगी।