सलमान खान की नई बहन से मिले हैं आप?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलमान खान लड़कियों को इतने पसंद हैं कि कोई लड़की उनकी बहन बनना चाहती। फिल्मों में काम करने वाली हीरोइनें तक सलमान की नायिका बनने का ख्वाब देखती हैं। ऐसे में स्वरा भास्कर ने पर्दे पर सलमान की बहन बनने का फैसला किया है।
सलमान की यह ‘नई बहन’ उनकी अगली फिल्म सूरज बड़जात्या की प्रेम रतन धन पायो में नजर आएगी। उल्लेखनीय है कि स्वरा धीरे-धीरे फिल्मों में अपनी पहचान बना रही हैं और खास तौर पर पिछली फिल्म रांझणा के बाद वह आम दर्शकों क भी नजर में आईं।
डबल रोल में हैं सलमान
बताया जा रहा है कि फिल्म में सलमान डबल रोल में हैं। तो क्या स्वरा के सलमान भाई दो होंगे? यह तो फिल्म देखने पर पता चलेगा। वैसे फिल्म की हीरोइन सोनम कपूर हैं। इस बात से स्वरा को कोई फर्क नहीं पड़ता क्योंकि भाई की जिंदगी में बहन की जगह को कोई नहीं ले सकता।
स्वरा के साथ-साथ सोनम कपूर भी इस बात से उत्साहित हैं कि वह पहली बार सलमान खान के अपोजिट काम करने जा रही हैं। बॉलीवुड में चर्चाएं थीं कि सोनम को यह रोल दिलाने के लिए अनिल कपूर ने सलमान खान से पैरवी की थी।