फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Medha Shankar Opens On The Comparison With Yami Gautam For Ginny Weds Sunny 2

यामी गौतम से तुलना पर क्या बोलीं मेधा शंकर? 'गिन्नी वेड्स सनी 2' पर की बातचीत; कहा- मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता

Wed, 15 Apr 2026 09:41 AM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Wed, 15 Apr 2026 09:41 AM IST
सार

Ginny Weds Sunny 2: हाल ही में अविनाश तिवारी और मेधा शंकर की आने वाली फिल्म 'गिन्नी वेड्स सनी 2' का ट्रेलर रिलीज हुआ था। अब मेधा ने अपनी तुलना यामी गौतम से किए जाने पर बड़ा बयान दिया है। जानिए उन्होंने क्या कहा। 

विज्ञापन
Medha Shankar Opens On The Comparison With Yami Gautam For Ginny Weds Sunny 2
यामी गौतम और मेधा शंकर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

एक्ट्रेस मेधा शंकर इन दिनों अपनी फिल्म 'गिन्नी वेड्स सनी 2' को लेकर पूरी तरह तैयार हैं, जिसमें वह लीड एक्ट्रेस के तौर पर नजर आएंगी। इस फिल्म के साथ उनकी तुलना बॉलीवुड स्टार यामी गौतम से होना भी तय है, जिन्होंने  'गिन्नी वेड्स सनी’ के पहले पार्ट में लीड रोल निभाया था। अब मेधा ने इन तुलनाओं पर खुलकर बात की है।

विज्ञापन

यामी से तुलना पर क्या बोलीं मेधा?
आईएनएस से खास बातचीत में मेधा ने कहा, ‘ऐसा कुछ नहीं है। मैं यामी गौतम और आदित्य धर को बहुत पसंद करती हूं। उन्हें भी पता है कि मैं उन्हें कितना एडमायर करती हूं। मुझे लगता है यामी हमेशा से एक शानदार एक्ट्रेस रही हैं। बस कभी-कभी समय लगता है, पहले शायद उनका समय नहीं था, लेकिन अब उन्हें वह सम्मान मिल रहा है।’

विज्ञापन

उन्होंने आगे कहा, “लेकिन यह तुलना की बात नहीं है। मैं हमेशा उन लोगों से इंस्पायर होती हूं, जिन्होंने मुझसे पहले, मेरे साथ या मेरे बाद अच्छा काम किया है। मैंने कभी किसी से अपनी तुलना नहीं की, और अगर कोई और करता भी है, तो मुझे उससे कोई फर्क नहीं पड़ता।”

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Zee Studios (@zeestudiosofficial)

'गिन्नी वेड्स सनी 2' के बारे में 
'गिन्नी वेड्स सनी 2' 2020 में नेटफ्लिक्स पर आई फिल्म 'गिन्नी वेड्स सनी' का दूसरा भाग है। उसमें विक्रांत मैसी और यामी गौतम थे। अब 'गिन्नी वेड्स सनी 2' में अविनाश तिवारी और मेधा शंकर नजर आएंगे। ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ 24 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed