फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   matru ki bijlee zilla ghaziabad similar date similar films

एक ही दिन रिलीज होंगी एक जैसी ये दो फिल्में

Wed, 19 Dec 2012 02:27 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Wed, 19 Dec 2012 02:27 PM IST
विज्ञापन
matru ki bijlee zilla ghaziabad similar date similar films

'मटरु की बिजली का मनडोला' और 'जिला गाजियाबाद' फिल्में एक ही दिन 11 जनवरी को रिलीज हो रही हैं। खास बात यह है कि इन दोनों फिल्मों का पिक्चराइजेशन और लोकेशन एक जैसा है। इन दोनों ही फिल्मों के प्रमुख कलाकारों के लुक भी एक जैसे ही दिख रहे हैं। 'मटरु' में जिस लुक में इमरान खान हैं, 'जिला गाजियाबाद' में कुछ वैसा ही लुक अशरद वारसी का है।

विज्ञापन


इन दोनों ही कलाकारों की अपनी नायिका के साथ ऑनस्क्रीन केमेस्ट्री भी एक जैसी दिख रही है। 'मटरु' फिल्म में जहां इमरान खान के साथ अनुष्का शर्मा व पंकज कपूर हैं। तो वहीं 'जिला गाजियाबाद' में अशरद वारसी के साथ संजय दत्त, विवेक ओबेराय और मिनिषा लांबा हैं। यह फिल्में अचानक ही टकरा गई हैं। यह दोनों फिल्में एक दिन ही रिलीज होंगी यह पहले से तय नहीं था।
विज्ञापन


'मटरु की बिजली का मनडोला' की रिलीज तारीख लगभग 6 महीने पहले से ही तय हो गई थी। इस फिल्म को 11 जनवरी को ही आना था। लेकिन जिला गाजियाबाद टलते-टलते 11 जनवरी तक पहुंच गई है। हालांकि अभी इस फिल्म के प्रोमो सिनेमाघरों में नहीं रिलीज हुए हैं। पहले इस फिल्म को दिसंबर में रिलीज होना था। 11 जनवरी को रिलीज हो रही इन दोनों ही फिल्मों में दर्शकों को पश्चिमी यूपी और हरियाणा की झलक देखने को मिलेगी। अब यह फैसला दर्शकों के हाथ में है कि वह किसे पसंद करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed