{"_id":"dcc3f782-30a8-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"matru-and-fauzi-have-same-look","type":"story","status":"publish","title_hn":"'मटरु' और 'फौजी' दिखेंगे एक जैसे","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'मटरु' और 'फौजी' दिखेंगे एक जैसे
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Sat, 17 Nov 2012 04:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभी तक फिल्म के गानो और कहानी में समानताओं को लेकर विवाद होते रहे हैं अब लुक को लेकर भी विवाद छिड़ सकता है। विशाल भारद्वाज की आने फिल्म ‘मटरू की बिजली का मनडोला’ और 'जिला गाजियाबाद' को लेकर यह विवाद हो सकता है।
विज्ञापन
'मटरु की बिजली' का मनडोला में जो लुक इरफान खान ने रखा है वही लुक 'जिला गाजियाबाद' में अशरद वारसी ने रखा है। लुक के साथ दोनों के बोलने-चालने के तरीके और लाइफ स्टाईल भी एक जैसी है। 'मटरु की बिजली' का मनडोला में इरफान हरियाणा के युवक मटरु की भूमिका में होंगे। उधर 'जिला गाजियाबाद' में अशरद वारसी महेंद्र फौजी की भूमिका अदा कर रहे हैं।
विज्ञापन
‘जिला गाजियाबाद’ के निर्माता विनोद बच्चन ने कहा कि मैंने जब ‘मटरू की बिजली का मनडोला’ की पहली झलकी देखी तो इमरान के भेष से भौचक रह गया। यह काफी चौंकाने वाला है कि अरशद और इमरान अपनी-अपनी फिल्मों में एक जैसे ही भेष में नजर आएंगे। वैसे तो हम इसे खासतौर पर अरशद के लिए सुरक्षित करना चाहते थे। दोनों फिल्मों को देखने वाले दर्शकों को यह एक- दूसरे से प्रेरित लग सकता है।
विज्ञापन