{"_id":"5da695d58ebc3e015c0cc2cf","slug":"marjaavaan-film-punjab-wrestler-varinder-singh-ghuman","type":"story","status":"publish","title_hn":"'मरजावां' में दिखेंगे पंजाब के पहलवान वरिंदर सिंह घुमन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'मरजावां' में दिखेंगे पंजाब के पहलवान वरिंदर सिंह घुमन
Wed, 16 Oct 2019 09:30 AM IST
shrilata biswas
मुंबई डेस्क
मुंबई डेस्क
Published by: shrilata biswas
Updated Wed, 16 Oct 2019 09:30 AM IST
विज्ञापन
वरिंदर सिंह घुमन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक्शन फिल्म मरजावां के ट्रेलर में सिद्धार्थ मल्होत्रा के एंग्री यंगमैन लुक और रितेश देशमुख के तीन फुटिया अवतार ने फिल्म को लेकर दर्शकों में काफी उत्सुकता जगा रखी है। फिल्म के निर्देशक मिलाप झावेरी ने अब अपना तुरुप का पत्ता बाहर निकाला है। ये ट्रंप कार्ड है फिल्म के विलेन के रोल में पंजाब के मशहूर पहलवान वरिंदर सिंह घुमन।
विज्ञापन
मिलाप कहते हैं, “मुझे फिल्म के मुख्य एक्शन सीन में विलन के रोल के लिए एक लंबा हट्टा कट्टा नौजवान चाहिए था जिसे देख दर्शक डर जाएं और वरिंदर सिंह घुमन में वो सारे गुण हैं।”
विज्ञापन
जब मिलाप से पूछा गया कि इन दिनों हिंदी फिल्मों में अंतरराष्ट्रीय सिनेमा के ऐसे कलाकारों की मांग खूब बढ़ी है तो आपने ऐसा क्यूं नहीं किया? उन्होंने कहा, “भारत में सभी श्रेणी में इतने सारे प्रतिभाशाली लोग हैं और वरिंदर सिंह घुमन में वह सारी खूबियां दिखीं जो हमें फिल्म के लिए जरूरी थीं इसलिए हमें कहीं बाहर जाकर कलाकार ढूंढने की नौबत ही नही पड़ी।”
विज्ञापन