फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Mardaani 3 Day 6 Vs Border 2 Day 13 Box Office Collection Report And Earning

बुधवार को ‘बॉर्डर 2’ के आगे कमजोर पड़ी ‘मर्दानी 3’, ‘मयसभा’ का बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल; जानें कितनी रही कमाई?

Thu, 05 Feb 2026 08:57 AM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Thu, 05 Feb 2026 08:57 AM IST
सार

Mardaani 3 VS Border 2 Collection: इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर ‘मर्दानी 3’ और ‘बॉर्डर 2’ जैसी दो बड़ी फिल्में लगी हैं। जानिए, बुधवार का दिन इन फिल्मों के लिए कैसा रहा? साथ ही बाकी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर कितना कलेक्शन किया?

विज्ञापन
Mardaani 3 Day 6 Vs Border 2 Day 13 Box Office Collection Report And Earning
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सनी देओल की फिल्म ‘बॉर्डर 2’ को लेकर दर्शकों के बीच अब भी क्रेज बरकरार है। फिल्म को सिनेमाघरों में 13 दिन पूरे हो चुके हैं। फिल्म 300 करोड़ क्लब की तरफ बढ़ रही है। इसके अलावा रानी मुखर्जी की ‘मर्दानी 3’ को भी थिएटर में 6 दिन पूरे हो चुके हैं। इन दो फिल्मों के अलावा जावेद जाफरी की फिल्म ‘मयसभा’ भी इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर कमाई करने की कोशिश कर रही है। जानिए, बुधवार को इन फिल्माें का कलेक्शन कितना रहा। 

विज्ञापन

Mardaani 3 Day 6 Vs Border 2 Day 13 Box Office Collection Report And Earning
फिल्म 'मर्दानी 3' - फोटो : एक्स (ट्विटर)
‘मर्दानी 3’ ने छठे दिन कितना कमाया? 
सैकनिल्क के अनुसार फिल्म ‘मर्दानी 3’ ने छठे दिन 2 करोड़ रुपये की कमाई की है। जबकि फिल्म ने पांचवें दिन 2.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। फिल्म का कुल कलेक्शन भी अब तक 24.25 करोड़ रुपये हो चुका है। फिल्म में रानी मुखर्जी ने एक पुलिस ऑफिसर का रोल किया है। इसमें वह जबरदस्त एक्शन करती नजर आई हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

Mardaani 3 Day 6 Vs Border 2 Day 13 Box Office Collection Report And Earning
फिल्म 'बॉर्डर 2' - फोटो : एक्स (ट्विटर)
‘बॉर्डर 2’ ने तेरहवें दिन किया कितना कलेक्शन? 
सैकनिल्क के अनुसार फिल्म ‘बॉर्डर 2’ ने तेरहवें दिन यानी बुधवार को 4 करोड़ रुपये की कमाई की है। वहीं मंगलवार को 5.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। बुधवार को इसका कलेक्शन कम हुआ है। लेकिन यह फिल्म वीकएंड पर छप्परफाड़ कमाई कर रही है। ‘बॉर्डर 2’ फिल्म का कुल कलेक्शन अब तक 290 करोड़ रुपये हो चुका है। फिल्म जल्द ही 300 करोड़ क्लब में शामिल हो सकती है। जबकि मेकर्स ने कुछ दिन पहले दावा किया था कि उनकी फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। 
विज्ञापन

Mardaani 3 Day 6 Vs Border 2 Day 13 Box Office Collection Report And Earning
फिल्म 'मयसभा' - फोटो : एक्स (ट्विटर)
‘मयसभा’ का बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल?
फिल्म ‘मयसभा’ में लीड रोल में जावेद जाफरी हैं। फिल्म में उनकी एक्टिंग ने दर्शकों को चौंकाया है। लेकिन ‘मयसभा’ कलेक्शन के मामले में काफी कमजोर साबित हुई। इस फिल्म ने छठे दिन सिर्फ 6 लाख रुपये कमाए, जबकि पांचवें दिन सिर्फ 7 लाख रुपये कमाए थे। ‘मयसभा’ फिल्म का कुल कलेक्शन अब तक 73 लाख रुपये हो चुका है। फिल्म ‘तुम्बाड़’ फेम डायरेक्टर राही अनिल बर्वे ने इस फिल्म को बनाया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed