फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Marathi Cinema Pan India FIlm: Har Har mahadev teaser released with Raj Thackeray voiceover

Har Har Mahadev: बॉलीवुड बनाम साउथ विवाद के बीच हुई मराठी सिनेमा की एंट्री, रिलीज होने जा रही है पैन इंडिया फिल्म

Mon, 06 Jun 2022 06:13 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Mon, 06 Jun 2022 06:13 PM IST
सार

अभिजीत देशपांडे के निर्देशन में बनी फिल्म 'हर हर महादेव' पांच भाषाओं में रिलीज होने जा रही है।

विज्ञापन
Marathi Cinema Pan India FIlm: Har Har mahadev teaser released with Raj Thackeray voiceover
हर हर महादेव - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मराठी सिनेमा के जाने-माने फिल्म निर्माता अभिजीत देशपांडे वर्तमान में अपने आगामी ऐतिहासिक महाकाव्य 'हर हर महादेव' के प्रोडक्शन में व्यस्त हैं। बता दें कि निर्माताओं ने फिल्म का पहला टीजर जारी कर दिया है। इस वीडियो में राजनेता राज ठाकरे की आवाज सुनाई दे रही है। यह फिल्म न केवल मराठी में बल्कि हिंदी, तमिल, तेलुगू और कन्नड़ में भी रिलीज होगी। 

विज्ञापन

कब रिलीज होगी फिल्म?
फिल्म का टीजर जारी करते हुए मेकर्स ने यह भी जानकारी दी है कि मराठी फिल्म इसी साल दिवाली पर रिलीज होगी। हालांकि, कलाकारों, टीम या शूटिंग शेड्यूल के बारे में अधिक जानकारी की घोषणा नहीं की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

किस बारे में है फिल्म?
फिल्म के बारे में बात करते हुए ज़ी स्टूडियो के मराठी फिल्म्स के बिजनेस हेड मंगेश कुलकर्णी कहते हैं, "फिल्म की खासियत इसकी वीएफएक्स टीम है। हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स में काम कर चुके कई टेक्नीशियन ने इस फिल्म पर काम किया है, जिसमें 400 से ज्यादा टेक्नीशियन शामिल हैं।" यह फिल्म उस सुबह की कहानी पेश करेगी जो 350 साल के बाद आई थी। इसमें कई लड़ाइयों के बाद मराठा साम्राज्य के गठन का ऐतिहास बताया जाएगा। यह फिल्म स्वराज्य की सुनहरी कहानी लेकर आएगी, जो मराठी लोगों के दिल में बसती है।

विज्ञापन

अन्य भाषाओं में क्यों रिलीज की जा रही है फिल्म?
उन्होंने आगे कहा, "छत्रपति शिवाजी महाराज का काम इतना महान और सम्मानजनक है कि इसे केवल महाराष्ट्र तक सीमित नहीं किया जा सकता है। पूरी दुनिया उनके युद्ध शिल्प और महान क्षमताओं के बारे में बात करती है। आज हम अन्य भाषाओं के साहित्य और कहानियों से प्रभावित हैं। इसलिए हमें लगता है कि हमारे गौरवपूर्ण और प्रभावशाली इतिहास को समान भावना के साथ दुनिया के सामने प्रस्तुत किया जाना चाहिए। इसी को ध्यान में रखते हुए हमने 'हर हर महादेव' को पांच भाषाओं में प्रस्तुत करने का निर्णय लिया है।"

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed