{"_id":"ab1b8e5df5b28370ce4d3565fa76c5b4","slug":"manyata-gets-hubby-sanjay-s-name-tattooed","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब मान्यता की अंगुली से चिपके रहेंगे संजय दत्त","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अब मान्यता की अंगुली से चिपके रहेंगे संजय दत्त
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Mon, 29 Jul 2013 11:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आर्म्स एक्ट के तहत जेल में सजा काट रहे संजय दत्त को उनकी पत्नी मान्यता बहुत मिस कर रही हैं। वे संजय दत्त को इतना याद कर रही हैं कि उन्होंने संजय दत्त के नाम का टैटू अपनी अंगुली में गुदवा लिया है।
विज्ञापन
संजय दत्त के जेल जाने के बाद पति को मिस कर रही मान्यता दत्त ने अपनी रिंग फिंगर पर संजय के नाम का टैटू बनवाया है। सुनने में आ रहा है कि इस खबर को सुनने के बाद संजय दत्त जेल में इमोशनल हो गए हैं।
विज्ञापन
मान्यता आप तौर पर इस तरह के दिखावे से बचती हैं। लेकिन अंगुली में टैटू गुदवाकर उन्होंने इस बात का संकेत दिया है कि वह संजय को किस कदर याद कर रही हैं।
हालांकि याद करने में संजय दत्त भी पीछे नहीं हैं। संजय दत्त ने हाल ही में मान्यता के जन्मदिन पर उन्हें जेल से ही फूलों का एक गुलदस्ता भिजवाया था। मान्यता पति के इस तोहफे को देखकर बहुत इमोशनल हो गई थीं।
विज्ञापन
इधर सुनने में आ रहा है कि मान्यता 29 जुलाई को पड़ने वाले संजय दत्त के जन्मदिन पर उनसे जेल में मिल सकती हैं। इसके अलावा बॉलीवुड में संजय के कुछ खास दोस्तों जैसे राजकुमार हिरानी, बंटी वालिया और रणबीर कपूर ने उनके जन्मदिन पर उन्हें चिट्ठी भेजकर शुभकामनाएं दी हैं।