{"_id":"871a1ab6-bc7e-11e2-811c-d4ae52bc57c2","slug":"manyata-gauri-and-twinkle-promote-films","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति की फिल्मों का प्रमोशन करेंगीं स्टार्स पत्नियां","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
पति की फिल्मों का प्रमोशन करेंगीं स्टार्स पत्नियां
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Tue, 14 May 2013 03:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड स्टार्स की पत्नियांअब आगे बढ़कर अपने पतियों की फिल्मों के प्रचार में जुटेंगी। शाहरुख खान, अक्षय कुमार और संजय दत्त की पत्नी ने साफ किया है कि वह अपने पतियों की फिल्म का प्रमोशन करेंगी।
विज्ञापन
आठ अगस्त को रिलीज हो रही शाहरुख खान की फिल्म 'चेन्नई एक्सप्रेस' इसलिए भी चर्चाओं में आने वाली है क्योंकि इस फिल्म के लिए शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान पूरे देश में इस फिल्म का प्रमोशन करेंगी।
विज्ञापन
गौरी खान अभी तक फिल्म के प्रमोशन के मामले में कभी भी आगे बढ़कर सामने नहीं आयी हैं। यहां तक कि जब शाहरुख खान की फिल्म 'माय नेम इज खान' चर्चा में आयी तब भी गौरी खान आगे बढ़कर फिल्म को प्रमोट करने नहीं आयीं।
विज्ञापन
लेकिन इस बार किस्सा अलग है। गौरी खान 'चेन्नई एक्सप्रेस' को प्रमोट करने के लिए मुंबई ही नहीं देश के बाकी शहरों के मल्टीप्लेक्सों के चक्कर लगाएंगी।
गौरी की ही तर्ज पर अक्षय कुमार की पत्नी ट्विंकल खन्ना भी अक्षय कुमार की फिल्मों का प्रमोशन करेंगी। इसकी शुरुआत भी जल्द ही होने जा रही है।
आठ अगस्त को ही रिलीज हो रही अक्षय कुमार की फिल्म 'वन्स अपॉन ए टाइम इन मुंबई 2' के प्रमोशन का जिम्मा ट्विंकल खन्ना के पास होगा। इस फिल्म से जुड़ने के लिए ट्विंकल खन्ना इस फिल्म के सेट पर भी पहुंचती रही हैं।
गौरी और ट्विंकल की तरह की संजय दत्त की पत्नी मान्यता भी संजय दत्त की फिल्म को प्रमोट करेंगी। हालांकि मान्यता ऐसा मजबूरी में कर रही हैं।
संजय दत्त की मुख्य भूमिका वाली फिल्म 'पुलिसगीरी' पांच जुलाई को रिलीज होगी। उस समय संजय दत्त जेल में होंगे। उनके न रहने पर फिल्म के प्रमोशन का पूरा जिम्मा मान्यता के कंधों पर होगा।
गौरतलब है कि संजय 16 मई को खुद को कानून के हवाले करने जा रहे हैं। संजय दत्त की ही एक और फिल्म 'हम हैं राही कार के' 24 मई को रिलीज हो रही है।