{"_id":"5e229a6c8ebc3e7d64524fce","slug":"manushi-chhillar-reveals-how-to-she-prepared-for-prithviraj-movie","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिवाली पर इस तरह परदे पर दमकेंगी मानुषी छिल्लर, अमर उजाला को बताए तैयारियों के खास नुस्खे","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
दिवाली पर इस तरह परदे पर दमकेंगी मानुषी छिल्लर, अमर उजाला को बताए तैयारियों के खास नुस्खे
Sat, 18 Jan 2020 11:11 AM IST
shrilata biswas
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: shrilata biswas
Updated Sat, 18 Jan 2020 11:11 AM IST
विज्ञापन
Manushi Chhillar
- फोटो : amar ujala, mumbai
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस साल दिवाली पर अपनी पूरी सुंदरता के साथ रुपहले परदे पर दमकने के लिए विश्व सुंदरी मानुषी छिल्लर बहुत ही बेताब हैं। उनकी पहली फिल्म पृथ्वीराज की शूटिंग तय शेड्यूल के मुताबिक आगे बढ़ रही है। तमाम निर्माता उनके पास अपनी नई फिल्मों के प्रस्ताव भी लेकर आ रहे हैं लेकिन, मानुषी कहती हैं कि इस वक्त वह पृथ्वीराज के अलावा कुछ और सोच ही नहीं सकतीं।
विज्ञापन
दो साल पहले मिस वर्ल्ड बनीं मानुषी छिल्लर यशराज फिल्म्स की सबसे बड़ी ऐतिहासिक फिल्म पृथ्वीराज में अक्षय कुमार के साथ दिखेंगी। फिल्म में उनका किरदार संयोगिता का है और 22 साल की मानुषी पर इस किरदार के कॉस्ट्यूम खूब फब भी रहे हैं। फिल्म की शूटिंग पर अमर उजाला से खास बातचीत करते हुए मानुषी कहते हैं, “मैं इन दिनों सीखने की प्रक्रिया का आनंद ले रही हूं। मेरे पास जाने के लिए मीलों लंबा सफर है और सीखने के लिए काफी कुछ है। एक अभिनेत्री बनने के लिए यह काम बहुत जरूरी है और रचनात्मक रूप से भी यह संतोषजनक है। मेरे लिए भी इस कठिन काम में पूरी मेहनत करना बहुत जरूरी है क्योंकि यशराज फिल्म्स की किसी फिल्म में मौका पाना आसान नहीं है। मैं ये साबित करके दिखाना चाहती हूं कि संयोगिता के किरदार के लिए मैं ही सबसे उपयुक्त हूं।”
विज्ञापन
मानुषी कहती हैं, “मैं टॉफियों की दुकान में पहुंच गए एक बच्चे की तरह हूं क्योंकि हर दूसरे सेकेंड मुझे फिल्म निर्माण और अभिनय के कई नए पहलुओं का सामना करना पड़ रहा है। दिन की शूटिंग समाप्त होने के बाद मैं अपने अगले दिन की शूटिंग के लिए खुद को तैयार करने को लेकर बहुत खुश और उत्साहित महसूस करती हूं और फिर से सेट पर आने के लिए उत्सुक रहती हूं। मुझे पता है कि मैं फिर से पूरी तरह कुछ नया सीखूंगी। पृथ्वीराज मेरी पहली फिल्म है और मैं हिंदी फिल्म अभिनेत्री बनने की प्रक्रिया का पूरी तरह से आनंद लेना चाहती हूं और अभिनय की कला में बेहतर बनने के लिए अपने समय का उपयोग करना चाहती हूं।”
विज्ञापन
आरोपों के बाद गणेश आचार्य ने लीक कराया वीडियो, पैसों के लिए सरोज खान ने किया था ये काम