फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Manushi Chhillar playing a hacker in Akshay Kumar Tiger Shroff Movie Bade Miyan Chote Miyan? Actress reveals

Manushi Chhillar: अक्षय के साथ 'बड़े मियां छोटे मियां' में नजर आएंगी मानुषी छिल्लर? एक्ट्रेस ने किया खुलासा

Tue, 26 Sep 2023 10:52 AM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Tue, 26 Sep 2023 10:52 AM IST
सार

'बड़े मियां छोटे मियां' में अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ अहम भूमिका में हैं। अक्षय के साथ यह मानुषी की दूसरी फिल्म होगी। इस फिल्म को अली अब्बास जफर निर्देशित कर रहे हैं। यह फिल्म अगले वर्ष 2024 में ईद के मौके पर रिलीज होगी।

विज्ञापन
Manushi Chhillar playing a hacker in Akshay Kumar Tiger Shroff Movie Bade Miyan Chote Miyan? Actress reveals
मानुषी छिल्लर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

साल 2017 में मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने वालीं अभिनेत्री मानुषी छिल्लर ने अक्षय कुमार की फिल्म 'सम्राट पृथ्वीराज' से बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया था। हाल ही में उनकी दूसरी फिल्म 'द ग्रेट इंडियन फैमिली' रिलीज हुई है। इस फिल्म में मानुषी के साथ विक्की कौशल नजर आए हैं। इसके अब जल्द रही वह 'तेहरान' में दिखाई देंगी। वहीं, अब खबर आ रही है कि वह 'बड़े मियां छोटे मियां' में भी नजर आएंगी। मानुषी ने हाल ही में एक बातचीत के दौरान इस बात का खुलासा किया है कि क्या वह इस फिल्म का हिस्सा हैं।  
विज्ञापन

Karan Johar: पहली मुलाकात में शाहरुख खान को फैशन टिप्स देने लगे थे करण जौहर, जींस को लेकर दिया था यह सुझाव
विज्ञापन


फिल्म में अपने किरदार पर क्या बोलीं मानुषी
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार, मानुषी छिल्लर इस फिल्म में हैकर का किरदार निभाएंगी। वहीं, जब बातचीत के दौरान एक्ट्रेस से यह सवाल किया गया कि क्या वह फिल्म में हैकर का किरदार निभा रही हैं। इस पर उन्होंने कहा, 'मैं हैकर का किरदार नहीं निभा रही हूं। शायद मैं इस फिल्म में हूं ही नहीं।' कुछ समय पहले एक सूत्र ने इस बात का खुलासा करते हुए कहा था, 'मानुषी 'बड़े मियां छोटे मियां' में एक हैकर की भूमिका निभाती हुई दिखाई देंगी और उनका किरदार फिल्म में कुछ दिलचस्प मोड़ लेकर आएगा।' 
विज्ञापन
विज्ञापन

Waheeda Rehman: 100वीं बर्थ एनिवर्सरी पर वहीदा रहमान ने देव आनंद को किया याद, साझा किए दिलचस्प किस्से

अगले वर्ष ईद पर रिलीज होगी फिल्म
'बड़े मियां छोटे मियां' में अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ अहम भूमिका में हैं। अक्षय के साथ यह मानुषी की दूसरी फिल्म होगी। इस फिल्म को अली अब्बास जफर निर्देशित कर रहे हैं। यह फिल्म अगले वर्ष 2024 में ईद के मौके पर रिलीज होगी। यह फिल्म यूरोप और यूएई में शूट की गई है। 
Archana Puran Singh: बड़ी दिलचस्प है अर्चना पूरन सिंह की प्रेम कहानी, आधी रात में भागकर की थी दूसरी शादी

इस फिल्म से साउथ सिनेमा में करेंगी डेब्यू
वहीं मानुषी छिल्लर की अपकमिंग फिल्म की बात करें, तो वह जॉन अब्राहम के साथ 'तेहरान' में दिखाई देंगी। फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है। फिल्म में फिलहाल पोस्ट-प्रोडक्शन का काम बचा हुआ है। इसके साथ ही मानुषी 'ऑपरेशन वेलेंटाइन' में वरुण तेज के साथ साउथ फिल्मों में अपना डेब्यू करेंगी। यह फिल्म एक सच्ची घटना पर आधारित है। मानुषी इस फिल्म में एक रडार अधिकारी के रूप में नजर आएंगी। 
बेहद खूबसूरत है राजकुमार राव की यह हीरोइन
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed