फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   manushi chhillar become brand Ambassador of Sri Lanka Luxury hotel chain for Tourism

श्रीलंका के डूबते पर्यटन को मानुषी की शोहरत का सहारा, लग्जरी होटल चेन ने बनाया अपना ब्रांड एंबेसडर

Sun, 14 Jul 2019 09:14 PM IST
anand anand मुंबई डेस्क, अमर उजाला
मुंबई डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Sun, 14 Jul 2019 09:14 PM IST
विज्ञापन
manushi chhillar become brand Ambassador of Sri Lanka Luxury hotel chain for Tourism
manushi chhillar - फोटो : G. pal
पूरी दुनिया को अपनी खूबसूरती का दीवाना बना चुकीं पूर्व मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर अब यशराज फिल्म्स की कलाकार बन चुकी हैं। यशराज फिल्म्स से उनकी पहली फिल्म का ऐलान होने में अभी वक्त है लेकिन मानुषी ने अपना होमवर्क शुरू कर दिया है। इस बीच खबर ये भी है कि मानुषी को एक बड़ी लक्जरी पंचसितारा होटलों की चेन ने श्रीलंका मे पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए अनुबंधित कर लिया है।
विज्ञापन


 श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में ईस्टर के रविवार को हुए धमाकों के बाद श्रीलंका आने वाले पर्यटकों की संख्या में काफी कमी आई है। इस खतरनाक हमले में ढाई सौ के करीब लोगों की जानें गईं, जिनमें बड़ी संख्या में विदेशी नागरिक में शामिल थे। मानुषी छिल्लर के करीबी सूत्रों के मुताबिक मानुषी ने मिस वर्ल्ड का ताज जीतने के बाद से ही श्रीलंका के लोगों को काफी प्रभावित किया है और वह लगातार श्रीलंका के साथ तमाम योजनाओं में जुड़ी रह हैं। अब वहां पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए एक लक्जरी होटल चेन ने उन्हें अपने साथ जोड़ा है। 
विज्ञापन


माना जा रहा है कि दुनिया भर में अपनी खूबसूरती का परचम लहरा चकीं मानुषी श्रीलंका के पर्यटन को उबारने के लिए बिल्कुल सही रहेंगी। मानुषी ने श्रीलंका के तमाम रमणीय स्थानों का दौरा भी हाल ही में किया है। जल्द ही एक नए कमर्शियल में वह दुनिया भर के लोगों से श्रीलंका आकर यहां के अजूबों को देखने और यहां वक्त बिताने का आग्रह करती नजर आएंगी। मानुषी ने सोशल मीडिया पर भी अपने इस दौरे के बारे में तमाम सुंदर तस्वीरें साझा की हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed