Manoj Bajpayee: मनोज बाजपेयी ने पत्नी शबाना संग इंटर रिलीजन शादी पर किया खुलासा, बोले- वैल्यूज पर आधारित है
मनोजा बाजपेयी ने पत्नी शबाना रजा संग इंटर रिलीजन शादी पर बात की। उन्होंने कहा कि शबाना के साथ मेरी शादी धर्म से ज्यादा उन मूल्यों के बारे में है जो हम साझा करते हैं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मनोज बाजपेयी बॉलीवुड के जाने माने कलाकार हैं। वह किसी भी पहचान के मोहताज नहीं है। उन्होंने अपने दम पर फिल्म इंडस्ट्री में यह मुकाम हासिल किया है। एक्टर के देश भर में लाखों की संख्या में फैंस हैं। एक फेमस एक्टर होने के बाद भी मनोज बेहद सादगी के साथ रहना पसंद करते हैं। उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर बात की जाए तो उन्होंने साल 2006 में पूर्व एक्ट्रेस शबाना रजा (नेहा के नाम से जानी जाने वाली) से शादी की थी। कपल की एक बेटी है आवा नायला।
वैल्यूज को साझा करते हैं मनोज
एक्टर ने हाल ही में अपनी इंटर रिलीजन शादी को लेकर बात की है। साथ ही यह भी बताया कि उनकी शादी में ऐसा क्या है जो इसे मजबूत बनाता है। उन्होंने कहा कि शबाना के साथ मेरी शादी धर्म से ज्यादा उन मूल्यों के बारे में है जो हम साझा करते हैं और उन वैल्यूज की हम बात नहीं करते, ये अनकहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर कल को हम दोनों में से कोई अपनी वैल्यू को बदल देता है, तो यह शादी नहीं चलेगी।
Shaakuntalam: 'शाकुंतलम' का दूसरा धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, खोए हुए प्यार को ढूंढती दिखीं सामंथा रुथ प्रभु
धर्म को लेकर नहीं होती है कोई बात
उन्होंने आगे अपनी पत्नी के परिवार से मुलाकात को लेकर कहा कि-उनके परिवार ने कोई आरक्षण नहीं दिखाया। उन्होंने कहा कि अगर कोई ( आरक्षण)था, तो मुझे इसकी कोई भी जानकारी नहीं दी गई थी, और यह साफ नहीं किया गया था। मैं एक ब्राह्मण, एक सामंती परिवार से आता हूं। उनके परिवार में उनके नाम पर बहुत प्रतिष्ठा थी, लेकिन हैरानी की बात यह है कि मेरे परिवार के किसी भी सदस्य ने कभी इसका विरोध नहीं किया था। अब तक कभी नहीं। उन्होंने यह भी कहा कि उनके सामने कोई धर्म की बात नहीं करता है। फिर भले ही वे मेरी पत्नी के धर्म के बारे में बात करें, लेकिन मेरे चेहरे पर मुझसे बात करने की ताकत या साहस नहीं हो सकता था।
इन फिल्मों में नजर आएंगे मनोज
आपको बता दें कि मनोज जल्द ही डिस्पैच और जोरम में दिखाई देंगे, इसके अलावा अपनी बेहतरीन वेब सीरीज द फैमिली मैन के सीजन 3 में भी नजर आएंगे।
Rani Mukerji: आदित्य चोपड़ा को क्यों कोसती हैं रानी मुखर्जी? वजह जान रह जाएंगे हैरान