फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Mannat lit up preparations for Diwali Shahrukh Khan birthday began

Shah Rukh Khan: जगमगा उठा मन्नत, शुरू हो गईं दिवाली-शाहरुख के जन्मदिन की तैयारियां

Wed, 30 Oct 2024 03:10 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Wed, 30 Oct 2024 03:10 PM IST
सार

शाहरुख खान के लिए डबल सेलिब्रेशन का समय है। एक तरफ वह दिवाली मनाएंगे तो वहीं कुछ दिन में उनका जन्मदिन भी है। इन मौकों को लेकर उनके घर मन्नत में खूब उत्साह का माहौल है। 
 

विज्ञापन
Mannat lit up preparations for Diwali Shahrukh Khan birthday began
शाहरुख खान - फोटो : इंस्टाग्राम@iamsrk

विस्तार

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान इस वीकेंड पर दोगुना जश्न मनाने वाले हैं। खान परिवार जहां पूरी दुनिया के साथ दिवाली मनाएगा, वहीं अभिनेता इस हफ्ते के आखिर में अपना 59वां जन्मदिन भी मनाएंगे। प्रशंसकों ने इस जश्न के लिए उल्टी गिनती शुरू कर दी है। हालांकि यह देखना बाकी है कि शाहरुख और परिवार इस डबल सेलिब्रेशन के लिए क्या तैयारियां कर रहे हैं, लेकिन ऐसा लगता है कि यह एक शानदार आयोजन होगा।

विज्ञापन
Trending Videos

अभिनेता के घर का वीडियो वायरल
शाहरुख खान और उनके परिवार के लिए यह दोहरा जश्न है। अभिनेता अपने परिवार के साथ मन्नत में दिवाली मनाएंगे और दो दिन बाद इंडस्ट्री के दोस्तों के साथ अपना जन्मदिन मनाएंगे। शाहरुख का बांद्रा स्थित घर मन्नत उत्सव के लिए पूरी तरह से जगमगा रहा है। रोशनी से सजे शाहरुख के आलीशान घर मन्नत का एक वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में प्रशंसक उनके जगमगाते घर के बाहर तस्वीरें लेते नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

Mannat lit up preparations for Diwali Shahrukh Khan birthday began
शाहरुख खान-गौरी खान - फोटो : इंस्टाग्राम@iamsrk

तैयारियों में जुटा खान परिवार
सोशल मीडिया पर सामने आए एक वीडियो में शाहरुख के घर मन्नत को रोशनी से सजाया गया है, क्योंकि खान परिवार आने वाले यादगार सप्ताह की तैयारी कर रहा है। इससे पहले शाहरुख ने हाल ही में दुबई में एक तरह की छोटी-सी बर्थडे पार्टी रखी। अपने परिवार के साथ दुबई में मौजूद शाहरुख अपने बेटे आर्यन खान के कपड़ों के ब्रांड द्वारा आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। 

विज्ञापन

शाहरुख खान की जन्मिदन पार्टी
इससे पहले खबर आई थी कि शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान ने अभिनेता के लिए एक शानदार जन्मदिन पार्टी का आयोजन करने की योजना बनाई हैं। उन्होंने बॉलीवुड के कई सितारों को भी निमंत्रण भेजा है। इस भव्य अवसर के लिए 250 से अधिक लोगों की अतिथि सूची के साथ एक शाम की पार्टी की योजना बनाई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed