Salman Khan: शेरा के पिता की प्रार्थना सभा में शामिल हुए बॉबी, गले मिलकर भावुक हुए सलमान के बॉडीगार्ड
Salman Khan Bodyguard Shera Father Prayer Meet: अभिनेता सलमान खान के जिगरी यार और उनके बॉडीगार्ड शेरा के पिता का निधन हो गया है। आज रविवार को उनकी प्रार्थना सभा रखी गई, जहां कई सेलेब्स भी पहुंचे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अभिनेता सलमान खान के बॉडीगार्ड शेरा के पिता ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। शेरा के पिता सुंदर सिंह जॉली का 88 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। वो काफी समय से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। गुरुवार 07 अगस्त को उनका अंतिम संस्कार किया गया। आज रविवार को गुरुद्वारे में उनकी प्रार्थना सभा आयोजित हुई, जहां सेलेब्स भी पहुंचे।
बॉबी देओल ने दी शेरा को सांत्वना
शेरा के पिता सुंदर सिंह जॉली की प्रार्थना सभा में अभिनेता बॉबी देओल भी पहुंचे। प्रार्थना सभा में पहुंचकर उन्होंने शेरा को गले लगाकर उन्हें सांत्वना दी। यह वीडियो विरल भियानी ने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है।
एक्ट्रेस और मॉडल मन्नारा चोपड़ा को भी शेरा के पिता की प्रार्थना सभा में देखा गया। वे व्हाइट कलर के आउटफिट में पहुंचीं। दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
भावुक हुए शेरा
सुंदर सिंह जॉली की प्रार्थना सभा में शेरा की आंखों में पिता को खोने का गम देखा जा सकता है। वे काफी भावुक नजर आए। पिता को याद कर बार-बार उनकी आंखें नम हुईं। इसके अलावा शेरा के बेटे भी दादा की प्रार्थना सभा में मौजूद रहे।
Sequel Movies: ‘धड़क 2’ और ‘सन ऑफ सरदार 2’ ही नहीं ये सीक्वल फिल्में भी रहीं फ्लॉप, अब ‘वॉर 2’ पर टिकी निगाहें
30 साल से सलमान को सुरक्षा दे रहे शेरा
शेरा लगभग 30 साल से सलमान खान को सुरक्षा दे रहे हैं। वह सलमान खान के सिर्फ बॉडीगार्ड नहीं है, बल्कि परिवार के सदस्य की तरह हैं। शेरा के इस मुश्किल वक्त में सलमान खान भी अपने बॉडीगार्ड के साथ नजर आए। अभिनेता गुरुवार को शेरा के घर सांत्वना देने पहुंचे थे।