BB17: बिग बॉस के घर में फूट-फूटकर रोईं मन्नारा चोपड़ा, कहा- मैं शो छोड़ना चाहती हूं
‘बिग बॉस 17’ हर दिन एक नया मोड लेता जा रहा है। हर दिन शो में नई-नई बातों पर कलैश हो रहा है। शो में हर दिन किसी न किसी कंटेस्टेंट के बीच नोक-झोंक देखने को मिल रही है।
विस्तार
‘बिग बॉस 17’ हर दिन एक नया मोड लेता जा रहा है। हर दिन शो में नई-नई बातों पर कलैश हो रहा है। शो में हर दिन किसी न किसी कंटेस्टेंट के बीच नोक-झोंक देखने को मिल रही है। शो में दोस्तियां अब जल्द ही दुश्मनियों में बदलती नजर आ रही हैं। शो में सबसे पहले दोस्त बने मन्नारा चोपड़ा और मुनव्वर फारुकी के बीच अब दरार पड़ चुकी है। आज के शो में मन्नारा फूट-फूटकर रोती नजर आने वाली हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
बाद में, मन्नारा रोने लगती है और बिग बॉस से कन्फेशन रूम में बुलाने के लिए कहती है। उन्होंने कहा, "बिग बॉस, मैं कन्फेशन रूम में आना चाहती हूं और शो से बाहर निकलना चाहती हूं।" लड़ाई के पीछे का कारण अभी तक पता नहीं चला है, लेकिन अपकमिंग एपिसोड में साझा किया जाएगा। यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या मुनव्वर एक बार फिर मन्नारा के साथ सुलह करने की कोशिश करता है या फिर वह अब उससे दूरी बनाए रखता है।
View this post on Instagram
'बिग बॉस 17' के घर में अंकिता लोखंडे, विक्की जैन, नील भट्ट, ऐश्वर्या शर्मा, ईशा मालवीय, अभिषेक कुमार, सनी आर्य, अनुराग धोबाल, जिग्ना वोरा, मुनव्वर फारुकी, फिरोजा खान उर्फ खानजादी, मन्नारा चोपड़ा, नवीद सोले, रिंकू धवन, अरुण श्रीकांत, सना रईस खान और सोनिया बंसल यानी कुल 17 कंटेस्टेंट की एंट्री हुई थी, जिसमें से सोनिया बंसल का एलिमिनेशन हो गया है। अब दो नई एंट्री के साथ घर में 18 लोग हो गए हैं।
यह भी पढ़ें: दलपति विजय की 'लियो' देगी रजनीकांत की 'जेलर' को धोबी पछाड़! बनाया यह बड़ा रिकॉर्ड