फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   manna dey singing performance in haridwar

जब मन्ना डे के गानों पर झूमने लगे विदेशी तो चौंक गए सब देखने वाले

Mon, 23 Oct 2017 07:38 AM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला
टीम डिजिटल / अमर उजाला Updated Mon, 23 Oct 2017 07:38 AM IST
विज्ञापन
manna dey singing performance in haridwar
जाने माने पार्श्व गायक मन्ना डे के तीर्थनगरी में हुए कार्यक्रम के दौरान स्थानीय लोगों और यहां आने वाले श्रद्धालुओं को भी उनकी आवाज सुनने का अवसर मिला है।
विज्ञापन


वह यहां 20वीं सदी के नवें दशक में दिव्य जीवन संघ में आध्यात्मिक कार्यक्रम में प्रतिभाग करने आए थे। वर्षभर चले इस कार्यक्रम में कई अन्य कलाकारों ने भी भाग लिया था और आध्यात्मिक प्रस्तुतियां दी थी।
विज्ञापन

 

शताब्दी समारोह का आयोजन

manna dey singing performance in haridwar
मुनिकीरेती स्थित दिव्य जीवन संघ शिवानंद आश्रम में आठ सितंबर 1986 से आठ सितंबर 1987 तक विश्वविख्यात संत शिवानंद सरस्वती महाराज की जन्म शताब्दी समारोह का आयोजन किया गया था।

महाराज की 100वीं जन्म जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित समारोह के तहत वर्षभर आध्यात्मिक, धार्मिक आदि गतिविधियां आयोजित की गई। इस समारोह में अन्य कलाकारों के साथ ही मन्ना डे को विशेषरूप से आमंत्रित किया गया था।

मन्ना डे भजन प्रस्तुतियां देने के लिए आए

manna dey singing performance in haridwar
आश्रम संस्था से जुड़े सत्यप्रसाद बडोला ने बताया कि वार्षिक समारोह के समापन के अंतिम सप्ताह में जाने माने पार्श्व गायक मन्ना डे भजन प्रस्तुतियां देने के लिए यहां आए थे।

बकौल बडोला इस समारोह में शास्त्रीय गायक पं. भीमसेन जोशी, भजन गायक पुरुषोत्तम जलोटा, अनूप जलोटा, पार्श्व गायिका कविता कृष्णमूर्ति आदि कलाकारों ने भी विभिन्न समयकाल में प्रतिभाग कर प्रस्तुतियां दी थी।
 
विज्ञापन

जब विदेशी भी नाचने लगे

manna dey singing performance in haridwar
कार्यक्रम में मन्ना डे को सुनकर विदेशी भक्त और पर्यटक भी नाचने लगे। बताते हैं कि मन्ना डे की लोकप्रियता के चलते दूर-दूर से लोग उन्हें सुनने के लिए ऋषिकेश पंहुच गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed