फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   manisha koirala will do web series maska telecast on netflix

नेटफ्लिक्स की इस फिल्म में नजर आएंगी मनीषा कोइराला, 'लस्ट स्टोरीज' से की थी ओटीटी पर शुरुआत

Tue, 18 Feb 2020 11:47 AM IST
भावना शर्मा अमर उजाला बयूरो, मुंबई डेस्क
अमर उजाला बयूरो, मुंबई डेस्क Published by: भावना शर्मा Updated Tue, 18 Feb 2020 11:47 AM IST
विज्ञापन
manisha koirala will do web series maska telecast on netflix
manisha koirala - फोटो : amar ujala
हिंदी सिनेमा के सबसे बड़े निर्देशक और निर्माताओं में शुमार करण जौहर, अनुराग कश्यप, जोया अख्तर और दिवाकर बैनर्जी के निर्देशन में वर्ष 2018 में आई ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स की ओरिजिनल फिल्म 'लस्ट स्टोरी' से डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अपने करियर की शुरुआत करने वाली हिंदी सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री मनीषा कोइराला अब नेटफ्लिक्स पर ही अपनी अगली फिल्म 'मस्का' में नजर आएंगी। मनीषा के साथ फिल्म में निकिता दत्ता, प्रीत कमानी और सेंसेशनल युवा गायिका शिरली सेतिया भी मुख्य भूमिका में हैं। 
विज्ञापन

हाल ही में नेटफ्लिक्स इंडिया ने अपने यूट्यूब चैनल पर फिल्म का एक प्रमोशनल फर्स्ट लुक वीडियो साझा किया है, जिसमें प्रीत कमानी और शिरली सेतिया का बढ़िया तालमेल नजर आ रहा है। फिल्म की कहानी इसी जोड़े पर आधारित है। 'मस्का' के निर्माताओं ने फिल्म के बारे में बात करते हुए पहले कहा था, 'विश्वास में सफलता उन लोगों को मिलती है जो सपने देखने की हिम्मत करते हैं। एक भटका हुआ नौजवान करोड़पति एक फिल्म स्टार बनने की अपनी कल्पना को पूरा करने के लिए एक हताशा भरी यात्रा पर निकलता है। फिर उसे एक खुले ख्यालात वाली एक लड़की मिलती है, जिससे वह प्यार करने लगता है। वही लड़की उस लड़के को सपने और भ्रम के बीच के बारीक अंतर का पता लगाने में मदद करती है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

manisha koirala will do web series maska telecast on netflix
maska - फोटो : amar ujala
फिल्म 'मस्का' से निर्देशन में अपने करियर की शुरुआत करने वाले नीरज उध्वनी की इस फिल्म की आधिकारिक घोषणा पिछले साल अप्रैल में हुई थी। अब इसके निर्माताओं ने फिल्म को इस साल मार्च में रिलीज करने का फैसला किया है, लेकिन तारीख की अभी कोई घोषणा नहीं की गई है। 

मनीषा कोइराला को आखिरी बार संजय दत्त, जैकी श्रॉफ, चंकी पांडे, अली फजल, सत्यजीत दुबे, और अमायरा दस्तूर के साथ फिल्म 'प्रस्थानम' में देखा गया था। जबकि निकिता दत्ता गोल्ड, कबीर सिंह सहित कई फिल्मों का हिस्सा रही हैं, और अब वह अभिषेक बच्चन और इलियाना डिक्रूज के साथ फिल्म 'द बिग बुल' भी नजर आएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed