फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Malyalam actress writes letter to kerala cm over MLA remark

अपहरण मामला: मलयाली एक्ट्रेस ने CM से पूछा- 'क्या मुझे सुसाइड कर लेना चाहिए था'?

Thu, 17 Aug 2017 12:52 PM IST
amarujala.com, presented by : शिप्रा सक्सेना
amarujala.com, presented by : शिप्रा सक्सेना Updated Thu, 17 Aug 2017 12:52 PM IST
विज्ञापन
Malyalam actress writes letter to kerala cm over MLA remark
पिनाराई विजयन
मलयाली एक्ट्रेस के अपहरण मामले में एक और नया मोड़ आ गया है। जहां एक ओर मलयाली एक्ट्रेस ने केरल विधायक पी सी जॉर्ज के कमेंट को लेकर मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन को खत लिखकर आपत्ति जताई थी तो वहीं विधायक ने इस पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। 
विज्ञापन


विधायक ने एक्ट्रेस के खत पर जवाब देते हुए कहा कि 'उन्होंने अपहरण मामले के ऊपर न तो कोई अभद्र टिप्पणी की है और न ही कुछ गलत कहा है। मैंने सुना है कि केरल वुमन कमीशन मेरे खिलाफ एक नोटिस भेजने वाली है। इतना जरूर कहना चाहता हूं कि मेरे कहने का मतलब किसी की भावनाओं को आहत करना नहीं था'। 
विज्ञापन


पढ़ें- मलयाली एक्ट्रेस अपहरण केस: दिलीप ने कोर्ट में फिर दायर की जमानत याचिका
विज्ञापन
विज्ञापन



दरअसल मलयाली एक्ट्रेस ने मुख्यमंत्री को खत लिखते हुए विधायक की शिकायत की थी। एक्ट्रेस ने लिखा था कि 'विधायक ने अपहरण मामले को लेकर कई तरह के सवाल उठाए थे। उन्होंने कहा था कि आखिर ऐसा हादसा होने के बाद कोई कैसे अगले दिन काम पर जा सकता है। वहीं एक्ट्रेस ने इस बात को एक्सप्लेन करते हुए कहा कि वो शूटिंग पर नहीं जा रही थी। तो क्या मैं इस वजह से आत्महत्या कर लेती? या फिर किसी मेंटल हॉस्पिटल में चले जाना चाहिए था? क्या मुझे कोई बताएगा कि मैंने ऐसा क्या गलत कर दिया है?'
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed