क्या विवाद पैदा करेंगे 'डर्टी पॉलटिक्स' के ये सीन?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मल्लिका शेरावत की फिल्म 'डर्टी पॉलिटिक्स' का ट्रेलर लॉन्च हो गया है। यह फिल्म अपने बनने के दिन के साथ ही विवादों में हैं। यह फिल्म भवंरी देवी के जीवन पर आधारित है। फिल्म में भंवरी देवी का किरदार मल्लिका शेहरावत निभा रही है।
इस फिल्म में अनुपम खेर, ओम पुरी, नसीरूद्दीन शाह, जैकी श्रॉफ, अतुल कुलकर्णी और आशुतोष राणा जैसे कलाकार भी अभिनय करते नजर आएंगे। फिल्म 13 फरवरी को रिलीज होगी। केसी बोकाड़िया ने फिल्म को निर्देशित किया है।
फिल्म की सबसे ज्यादा चर्चा मल्लिका शेरावत और ओमपुरी के बीच फिल्माए गए बेडरूम दृश्यों को लेकर है।
देखिए ट्रेलर
राखी को अंग प्रदर्शन से परहेज नहीं
बॉलीवुड की आइटम गर्ल और अभिनेत्री राखी सावंत का कहना है कि उन्होंने इंडस्ट्री में काम करने की कोई सीमा तय नही की है। राखी सावंत की फिल्म मुंबई कैन डांस साला प्रदर्शित होने जा रही है। इस फिल्म में राखी ने नकारात्मक भूमिका निभायी है।
राखी का कहना है कि अभिनेत्री होने के नाते उन्होंने काम को लेकर कोई सीमा तय नहीं की है और उन्हें अंग प्रदर्शन से भी परहेज नहीं है।
उन्होंने कहा, "कुछ समय से उन्हें काम नहीं मिल रहा था और फिल्म जगत में बने रहने के लिए वह अंगप्रदर्शन से भी परहेज नहीं करेंगी। मैंं आज जो कुछ भी हूँ अपनी मेहनत के बल पर हूं।
मैं खुद को सीमाओं में नहीं बांधना चाहती। मैं अंगप्रदर्शन के लिए भी तैयार हूं। फिल्म में मेरी भूमिका काफी सशक्त और अर्थपूर्ण है। मेरा किरदार नकारात्मक है। मैंने ऐसा किरदार पहले नहीं निभाया है। मुझे फिल्म की कहानी बेहद पसंद आई।"