फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   mallika sherawat back with dirty politics

एक बेहद डर्टी फिल्म के साथ आ रही हैं मल्लिका

Sun, 07 Dec 2014 08:17 AM IST
Updated Sun, 07 Dec 2014 08:17 AM IST
विज्ञापन
mallika sherawat back with dirty politics

ख्वाहिश और मर्डर जैसी फिल्मों में बोल्ड अंदाज में दिखने के बाद मल्लिका शेरावत ने लोकप्रियता की सीढ़ियां जरूर चढ़ी थीं मगर जैसे-जैसे वक्त बढ़ा उनका कैरियर उतार पर आ गया। अगली और पगली, मान गए मुगल-ए-आजम और हिस्स से लेकर किस्मत लव पैसा जैसी उनकी फिल्में एक के बाद एक फ्लॉप हुईं। टीवी पर उनका शो द बैचलरेट इंडिया भी कमाल नहीं दिखा सका।

विज्ञापन


लेकिन विश्वास कीजिए कि पोस्टर गर्ल मल्लिका धमाकेदार वापसी के लिए कमर कस चुकी हैं। अगले साल जनवरी में रिलीज होने जा रही उनकी फिल्म डर्टी पॉलिटिक्स अच्छे-अच्छों के होश उड़ा देगी।
विज्ञापन


जानकारों के अनुसार निर्देशक केसी बोकाड़िया की इस फिल्म में मल्लिका ने अपने कैरियर का सबसे बोल्ड रोल किया है। वह न केवल सेक्सी दृश्यों में देखने वालों को दांतों तले अंगुली दबाने को मजबूर कर देंगी, बल्कि मल्लिका के मुंह से निकलने वाले डायलॉग भी लोगों के दिल को कंपा देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

सेक्स स्कैंडल पर है फिल्म

mallika sherawat back with dirty politics

बताया जा रहा है कि डर्टी पॉलिटिक्स राजस्थान में 2011 में हुए भंवरी देवी सेक्स स्कैंडल पर आधारित फिल्म है। 36 साल की भंवरी देवी एक नर्स थी, जो एक दिन अचानक लापता हो गई। बाद में उनके रसूखदार राजनेताओं से यौन संबंधों की बात सामने आई। जिसमें यह भी पता चला कि भंवरी देवी ने इनके साथ अपनी सीडी बना ली थी और वह नेताओं को ब्लैकमेल कर रही थी।

यही बात उनके लापता होने का कारण बनी। किसी को पता नहीं कि भंवरी देवी का क्या हुआ। उल्लेखनीय है कि फिल्म का पोस्टर रिलीज होते ही विवादों में आ गया था, जिसमें मल्लिका को तिरंगा लपेटे हुए एक कार के ऊपर बैठी दिखाया गया था। वह हाथों में एक सीडी पकड़ी हुई हैं।

सेंसर बोर्ड को थी आपत्ति

mallika sherawat back with dirty politics
सूत्रों के अनुसार डर्टी पॉलिटिक्स को शुरुआत में सेंसर बोर्ड कई आपत्तिजनक दृश्यों और संवादों के कारण मूल रूप में प्रमाणपत्र देने को तैयार नहीं था। परंतु बाद में रिवाइजिंग कमेटी ने ए प्रमाणपत्र के साथ फिल्म को मंजूर दे दी।

केसी बोकाड़िया के अनुसार, ‘फिल्म को बगैर कट के सेंसर ने पास किया है।’ सूत्रों की मानें तो फिल्मों के दृश्यों के साथ इसके संवाद भी ‘एडल्ट’ हैं। बोकाड़िया का कहना है, ‘हमने डायलॉग ठीक वैसे रखे हैं जैसे लोग आपस में बातचीत करते हैं। अब अगर यह हार्ड हिटिंग लगें तो क्या किया जा सकता है। हम सच्चाई दिखा रहे हैं।’

ओम पुरी की भी अहम भूमिका

mallika sherawat back with dirty politics

फिल्म में ओम पुरी उस नेता का रोल निभा रहे हैं, जो राज्य का मुख्यमंत्री है। इस नेता के संबंध मल्लिका से होते हैं। सूत्रों के मुताबिक ओम पुरी और मल्लिका पर फिल्माए अंतरंग दृश्य दर्शकों को चौंकाएंगे क्योंकि मल्लिका ने पूरे बोल्ड अंदाज में इन्हें फिल्माने की इजाजत डायरेक्टर को दी थी।

बोकाड़िया का कहना है, ‘मल्लिका ने पूरी स्क्रिप्ट के साथ न्याय किया और कहीं भी नखरे नहीं दिखाए। उन्होंने हमारे साथ शूटिंग में पूरा सहयोग दिया। फिर चाहे वे बोल्ड सीन ही क्यों न रहे हों।’ बोकाड़िया मल्लिका की तारीफ करते हुए यहीं नहीं रुकते। कहते हैं, ‘वह एक शानदार अभिनेत्री हैं और कहानी की जरूरतों को बहुत गहराई से समझती हैं।’

बोकाड़िया ने बताया कि अपनी अगली फिल्म के लिए भी उन्होंने मल्लिका को साइन कर लिया है। बोकाड़िया अगले हफ्ते फिल्म का ट्रेलर रिलीज करने जा रहे हैं। फिल्म अगले साल 23 जनवरी को रिलीज होगी। डर्टी पॉलिटिक्स में जैकी श्रॉफ और नसीरूद्दीन शाह भी हैं। नसीर फिल्म में ऐसे पत्रकार की भूमिका निभा रहे हैं, जो भंवरी देवी के केस की पड़ताल कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed