फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   mallaika talk about her marriage

तो इसलिए कामयाब है अरबाज और मलाइका की शादी...

Sat, 14 Mar 2015 08:56 AM IST
Updated Sat, 14 Mar 2015 08:56 AM IST
विज्ञापन
mallaika talk about her marriage

अभिनेता-फिल्म निर्माता अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा खान ने एक कार्यक्रम में लोगों के साथ कपड़े धोने और सफल दांपत्य के कुछ नुस्खे साझा किए।

विज्ञापन


मशहूर सिने दंपत्ति ने कहा कि घर के काम मिलकर निपटाने से शादीशुदा युगल को साथ वक्त बिताने का ज्यादा मौका मिलता है।

अरबाज और मलाइका की शादी को 15 साल हो गए हैं और आज भी दोनों के बीच प्यार पहले की तरह बरकरार है। दोनों ने डिटर्जेट ब्रांड एरियल के नए 'हिज एंड हर' उत्पाद के प्रचार कार्यक्रम में हिस्सा लिया, जिसकी उद्देश्य शादीशुदा जोड़ों में साथ मिलकर घर के काम निपटाने की प्रवृति को बढ़ावा देना था।
विज्ञापन


अरबाज ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, "मैं हमेशा से यह मानता हूं कि खुशहाल दांपत्य के लिए घर के अंदर का माहौल बेहद महत्वपूर्ण है।

व्यस्त जीवनशैली के बावजूद मलाइका और मैं घर के काम आपस में बांट लेते हैं, चाहे वह सुबह बच्चों को जगाकर स्कूल के लिए तैयार करना हो या घर के कपड़े धोने हो। यह एक साझेदारी है।"
विज्ञापन
विज्ञापन


मलाइका ने कहा, "जब घर संभालने की बात आती है, तो बराबर की जिम्मेदारी लेना महत्वपूर्ण है। अरबाज और मैं काम में व्यस्त होते हैं, लेकिन तब भी मिल बांट कर घर के काम करते हैं।"

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed