Maliaka Arora: 20 साल के हुए मलाइका अरोड़ा के बेटे अरहान खान, अभिनेत्री ने मजेदार अंदाज में किया बर्थडे विश
मलाइका अरोड़ा के बेटे अरहान खान 20 साल के हो गए हैं। इस खास मौके पर अभिनेत्री ने अपने बेटे को मजेदार अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मलाइका अरोड़ा के बेटे अरहान खान आज 20 साल के हो गए हैं। अरहान पॉपुलर स्टार किड हैं। वह सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव नहीं हैं। लेकिन अरहान जब भी किसी बॉलीवुड स्टार की पार्टी में शामिल होते हैं, तो वहां से उनकी तस्वीरें और वीडियोज जमकर वायरल होते हैं, जिस वजह से सोशल मीडिया पर उनकी फैन फॉलोइंग तगड़ी है। अरहान के फैंस उन्हें अलग-अलग अंदाज में जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। इसी बीच, मलाइका अरोड़ा ने भी अपने बेटे को एक मजेदार पोस्ट के साथ जन्मदिन विश किया है।
मलाइका अरोड़ा ने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें उन्होंने अरहान की बचपन से लेकर अब तक की झलक दिखाई है। पहली तस्वीर में अरहान लंबी स्माइल में काफी क्यूट लग रहे हैं। दूसरी तस्वीर तब की है, जब वह लगभग 15 या 16 साल के होंगे। वहीं, आगे की एक तस्वीर में अरहान अपनी मौसी अमृता अरोड़ा के साथ नजर आ रहे हैं और आखिरी तस्वीर में वह अपनी मां मलाइका के साथ हैं।
यह भी पढ़ें:- Sitaramam: सिनेमाघरों के बाद अब ओटीटी पर धमाल मचाने के लिए तैयार है ‘सीता रामम’, जानें कब और कहां देखें फिल्म
इन तस्वीरों के साथ मलाइका अरोड़ा ने कैप्शन में लिखा, 'मेरा बच्चा आज बड़ा हो गया है... लेकिन हमेशा मेरा बच्चा रहेगा। हैप्पी बर्थडे मेरे अरहान।' मलाइका के इस पोस्ट पर कमेंट सेक्शन में बिपाशा बसु ने हार्ट भेजा है। सोशल मीडिया पर अरहान की इन तस्वीरों को खूब पसंद किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें:- Ali Fazal: हॉलीवुड में फिर दमका अली फजल का आफताब, अफगानिस्तान की बेटियों पर बन रही इस फिल्म में मिला बड़ा मौका
View this post on Instagram
बता दें कि मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान के बेटे अरहान बॉलीवुड में एंट्री लेने के लिए तैयार हैं। अरहान अपने पिता अरबाज के साथ फिल्म 'पटना शुक्ला' में दिखाई देंगे और बात का खुलासा खुद अरबाज ने किया था। एक इंटरव्यू में अरबाज से उनके बेटे अरहान के करियर के बारे में पूछा गया। इस पर अरबाज ने कहा कि वह उनकी अगली फिल्म 'पटना शुक्ला' में उनके साथ काम करने जा रहे हैं। इसके अलावा उन्होंने बताया कि अरहान अमेरिका में पढ़ाई कर रहे हैं और जल्द ही नए प्रोजेक्ट में उन्हें असिस्ट करेंगे।