{"_id":"5975c4514f1c1b2b498b49aa","slug":"malayalam-actress-mythili-s-ex-boyfriend-has-allegedly-leaked-her-private-pictures","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस एक्ट्रेस की पर्सनल फोटो लीक, एक्स ब्वॉयफ्रेड अरेस्ट","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
इस एक्ट्रेस की पर्सनल फोटो लीक, एक्स ब्वॉयफ्रेड अरेस्ट
amarujala.com- Presented by: अपूर्वा राय
Updated Mon, 24 Jul 2017 03:28 PM IST
विज्ञापन
मिथिली
मलयालम अभिनेत्री मिथिली की ऑनलाइन फोटो लीक मामले में पुलिस ने प्रोडक्शन एक्जिक्यूटिव किरण कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। रिपोट्स के मुताबिक कुमार 2008 से मिथिली के साथ रिलेशनशिप में था। लेकिन जब मिथिली को ये बात पता चली की वो शादीशुदा है तो उसने इस रिश्ते को खत्म कर दिया।
विज्ञापन
जिसके बाद से ही लगातार मिथिली को उनकी पर्सनल फोटो लीक करने की धमकी मिल रहीं थी। कुमार ने इन फोटोज के बदले मिथिली से 75 लाख रुपये मांगे थे। लेकिन मिथिली ने इस मामले में पुलिस से शिकायत की, जिसके बाद धमकी मिलनी बंद हो गई थी। लेकिन कुछ समय बाद ही किरण कुमार ने उनकी फोटोज सोशल मीडिया पर अपलोड कर दी।
विज्ञापन
किरण को आईपीसी की धारा 354 और आईटी अधिनियम 66 (ए) के तहत गिरफ्तार किया गया है।
मिथिली ने 2008 में मलयालम फिल्मों से एक्टिंग की शुरुआत की थी। उसके बाद साल्ट एन पेपर में उनकी एक्टिंग के बाद से, उनकी लोकप्रियता बढ़ गई।