सलीम खान को लीलावती अस्पताल देखने पहुंचीं मलाइका अरोड़ा, बेटे अरहान भी दिखे साथ
Salim Khan Health Update: सलमान खान के पिता, दिग्गज लेखक सलीम खान को 17 फरवरी को लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सलमान, अरबाज, सोहेल, अलवीरा खान अग्निहोत्री और उनके पति अतुल अग्निहोत्री सहित खान परिवार के सदस्यों ने भी 90 वर्षीय सलीम खान का हालचाल पूछा। शनिवार को मलाइका अरोड़ा अपने बेटे अरहान खान के साथ लीलावती अस्पताल पहुंचीं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बॉलीवुड के मशहूर लेखक और सलमान खान के पिता सलीम खान पिछले मंगलवार से मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती हैं। उन्हें दिमाग में माइनर ब्रेन हेमरेज हुआ था। इसके बाद से उनका इलाज चल रहा है। वे अभी आईसीयू में हैं। न्यूरोलॉजिस्ट, कार्डियोलॉजिस्ट, न्यूरोसर्जन और अन्य विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम उनकी देखभाल कर रही है। सलमान खान, अरबाज खान, सोहेल खान, सलमा खान और हेलेन जैसे परिवार के सदस्य रोज अस्पताल आ रहे हैं। सलीम साहब की उम्र 90 साल है। इस उम्र में उनकी जल्दी ठीक होने की हर तरफ से दुआएं की जा रही हैं। वहीं हाल ही में मलाइका अपने बेटे अरहान के साथ सलीम खान को देखने के लिए अस्पताल पहुंचीं।
बेटे के साथ पहुंचीं मलाइका
कभी सलीम खान की बहू रह चुकीं मलाइका अरोड़ा भी शनिवार शाम को उन्हें सलीम खान को देखने के लिए अस्पताल पहुंचीं। मलाइका वहां अपने बेटे अरहान खान के साथ पहुंची थीं। मलाइका कार से उतरीं और सीधे अस्पताल के अंदर चली गईं।
A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)
सलीम खान को अस्पताल देखने पहुंचे कई सितारे
शाहरुख खान भी हाल ही में सलीम खान की हालत जानने के लिए लीलावती हॉस्पिटल पहुंचे थे। शाहरुख के अलावा सोहेल खान (सलमान खान के छोटे भाई) भी अपने पिता से मिलने पहुंचे थे। सोहेल का चेहरा उदास लग रहा था। इससे पहले कई बॉलीवुड स्टार्स सलीम खान से मिलने अस्पताल गए थे। इनमें रणवीर सिंह, शिल्पा शेट्टी, संजय दत्त, जावेद अख्तर और आमिर खान (अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट के साथ) शामिल हैं।
सलीम खान की सेहत
सलीम खान को 17 फरवरी 2026 को लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती किया गया था। उन्हें दौरे पड़े थे और ब्लड प्रेशर बहुत बढ़ गया था। डॉक्टरों ने जांच में पाया कि उनके दिमाग में थोड़ा-सा खून निकला था (माइनर ब्रेन हेमरेज)। एहतियात के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था। उन्हें आईसीयू में रखा गया है और वे धीरे-धीरे ठीक हो रहे हैं। उम्र ज्यादा होने की वजह से ठीक होने में थोड़ा समय लग सकता है। ताजा जानकारी के अनुसार, उनकी हालत में सुधार हो रहा है और वेंटिलेटर हटाया जा चुका है। परिवार प्राइवेसी चाहता है, इसलिए ज्यादा जानकारी बाहर नहीं आ रही।
सलीम खान का जन्म 24 नवंबर 1935 को हुआ था। वे हिंदी फिल्मों के बहुत बड़े लेखक हैं। पहले वे अभिनेता थे, फिर पटकथा लिखने लगे। जावेद अख्तर के साथ मिलकर उन्होंने सलीम-जावेद' की जोड़ी बनाई। इस जोड़ी ने 'जंजीर', 'दीवार', 'शोले', 'डॉन', 'सीता और गीता' जैसी सुपरहिट फिल्में लिखीं। उन्होंने फिल्मों में गुस्सैल युवाओं की स्टाइल को बहुत पॉपुलर किया।
यह भी पढ़ें: क्या ‘अस्सी’ और ‘दो दीवाने सहर में’ में को मिला वीकएंड का फायदा, 50 करोड़ के पार हुई ‘ओ रोमियो’