Video: मलाइका अरोड़ा ने बहन अमृता अरोड़ा से लड़ाया पंजा, मजेदार वीडियो में देखिए किसकी हुई जीत?
मलाइका अरोड़ा और अमृता अरोड़ा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों बहनें क्रिसमस पार्टी में पंजा लड़ाती हुई नजर आ रही हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
25 दिसंबर को दुनियाभर में क्रिसमस का त्योहार मनाया गया। इस खास दिन को बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी धूमधाम से सेलिब्रेट किया गया। हर स्टार ने क्रिसमस को अपने खास लोगों के साथ मनाया। इसमें मलाइका अरोड़ा का नाम भी शामिल है। मलाइका ने क्रिसमस को अपने परिवार और दोस्तों के साथ सेलिब्रेट किया, जिसकी तस्वीरें व वीडियोज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। ये पार्टी मलाइका की मां के घर पर हुई थी। वहीं, अब इस पार्टी का एक मजेदार वीडियो सामने आया है, जिसमें मलाइका अपनी बहन अमृता अरोड़ा के साथ पंजा लड़ाती हुई नजर आ रही हैं। इस वीडियो में दोनों बहनें एक-दूसरे को हराने की पूरी कोशिश करती दिख रही हैं लेकिन आखिरी में मलाइका बाजी मार जाती हैं।
दरअसल, मलाइका अरोड़ा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर एक वीडियो को रीशेयर किया है, जिसे मलाइका के योगा पार्टनर सर्वेश शशि ने शेयर किया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि मलाइका अपनी बहन अमृता अरोड़ा से पंजा लगा रही हैं। इस दौरान दोनों बहनें अपनी पूरी ताकत का इस्तेमाल करती दिख रही हैं लेकिन अमृता मलाइका से जीत नहीं पातीं। वीडियो के आखिर में देखा जा सकता है कि मलाइका इस प्रतियोगिता में जीत जाती हैं, जिसके बाद वह बहुत खुश होती हैं। ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है। ये वीडियो सेलिब्रिटी फोटोग्राफर ने भी शेयर किया है।
View this post on Instagram
मलाइका अरोड़ा और उनकी फैमिली के इस क्रिसमस सेलिब्रेशन में अर्जुन कपूर भी शामिल हुए हैं। एक्ट्रेस ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर दो तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह अपने परिवार के साथ नजर आ रही हैं। पहली तस्वीर में मलाइका के साथ उनके पिता, मां, बेटा अरहान और बहन अमृता नजर आ रही हैं। इस दौरान सभी के चेहरे पर प्यारी स्माइल है। वहीं, दूसरी फोटो मलाइका की है, जिसमें वह लाल कलर की ड्रेस में काफी सुंदर लग रही हैं। इसके अलावा, मलाइका ने इंस्टा स्टोरी पर भी कई तस्वीरें शेयर कीं, जिसमें उन्होंने पार्टी के खाने की झलक दिखाई थी।
View this post on Instagram
बता दें कि मलाइका अरोड़ा बॉलीवुड में अपनी फिल्मों से ज्यादा डांस और फिटनेस के लिए जानी जाती हैं। उनके गाने सोशल मीडिया पर धमाल मचा देते हैं। बीते काफी समय से वह डांस के रियलिटी शो में बतौर जज नजर आ रही हैं। इस दौरान मलाइका के आउटफिट हमेशा चर्चा में रहते हैं।