फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Making of Main Kaun Hoon - Secret Superstar, Zaira Wasim, Aamir Khan, Diwali 2017

'मैं कौन हूं' के मेकिंग वीडियो से खुले 'सीक्रेट सुपरस्टार' के कई राज

Tue, 29 Aug 2017 05:42 PM IST
amarujala.com- Presented by: श्रवण शुक्ला
amarujala.com- Presented by: श्रवण शुक्ला Updated Tue, 29 Aug 2017 05:42 PM IST
विज्ञापन
Making of Main Kaun Hoon - Secret Superstar, Zaira Wasim, Aamir Khan, Diwali 2017
secret superstar
बॉलीवुड के मिस्टर 'परफेक्शनिस्ट' आमिर खान और 'दंगल गर्ल' जायरा वसीम की आने वाली फिल्म 'सीक्रेट सुपरस्टार' का गाना 'मैं कौन हूं' इंटरनेट पर खूब देखा जा रहा है। अब फिल्म को लेकर लोगों में उत्सुत्कता बनाए रखने के लिए फिल्म मेकर्स ने 'मैं कौन हूं' गाने की मेकिंग का वीडियो रिलीज किया है। 
विज्ञापन


इस वीडियो में आमिर खान इस फिल्म में जायरा द्वारा निभाए गए किरदार के बारे में बता रहे हैं। वो बता रहे हैं कि इंसिया का किरदार बेहद टैलेंटेड सिंगर का है। 
विज्ञापन




इससे पहले, 21 अगस्त को फिल्म का पहला गाना रिलीज किया गया था। जो लोगों को खूब पसंद आ रहा है।

'मैं कौन हूं' गाना 16 साल की मेघना मिश्रा ने गाया है। गाने का म्यूजि अमित मिश्रा ने दिया है और कौसर मुनीर ने गाने के बोल लिखे हैं।



इस फिल्म में आमिर खान भी महत्वपूर्ण रोल में हैं। आमिर इसमें संगीतकार की भूमिका में नजर आएंगे जो जायरा को म्यूजिक की शिक्षा देता है। म्यूजिक पर आधारित इस फिल्म की टैगलाइन है, 'ड्रीम देखना तो बेसिक होता है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


'सीक्रेट सुपरस्टार' को अद्वैत चंदन ने डायरेक्ट किया है। फिल्म इसी साल दीवाली पर रिलीज होगी। पहले ये फिल्म अगस्त में रिलीज होने वाली थी लेकिन शाहरूख खान और अनुष्का शर्मा की फिल्म से रिलीज डेट क्लैश हो रही थी जिस वजह से आमिर ने इसकी रिलीज दिवाली पर करने का फैसला लिया था। अजय देवगन और परिणीति चोपड़ा की फिल्म 'गोलमाल 4' भी दिवाली पर रिलीज की जाएगी। ऐसे में इस साल दीवाली पर दो बड़ी फिल्में रिलीज होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed