फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Makers Spent 2 Crores On Rajkummar Rao's Film 'Shaadi Mein Zaroor Aana' Set

राजकुमार राव की फिल्म के सेट पर खर्च हुए 2 करोड़ रुपये

Thu, 04 May 2017 07:25 PM IST
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह Updated Thu, 04 May 2017 07:25 PM IST
विज्ञापन
Makers Spent 2 Crores On Rajkummar Rao's Film 'Shaadi Mein Zaroor Aana' Set
राजकुमार राव
राजकुमार राव इस वक्त काफी सारी फिल्मों की शूटिंग में व्यस्त हैं। वह जल्द ही 'बहन होगी तेरी' और 'राब्ता' में नजर आएगें। कहा जाता है कि राजकुमार की फिल्मों का बजट काफी कम रहता है लेकिन उनकी आने वाली फिल्म 'शादी में जरूर आना' की बात करें तो ये बात झूठी साबित हो जाएगी।
विज्ञापन


राजकुमार की इस फिल्म के एक सेट पर 2 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। फिल्म में एक भव्य शादी का सेट तैयार करना था जिसकी लागत  2 करोड़ रुपये आई है। प्रोडक्शन से जुड़े एक सूत्र के अनुसार, 'मेकर्स के लिए पैसा कोई मुद्दा नहीं था। वह जल्द से जल्द सेट तैयार चाहते थे। सेट डिजाइनर शबिउल हासन और आर्ट डायरेक्टर अरुप अदिकारी ने तीन दिन में ये सेट बना दिया।' मेकर्स चाहते थे कि शादी का सेट बॉलीवुड में आई पिछली सभी फिल्मों से अलग दिखे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: 'मोहल्ले की लड़कियां दोस्त होती हैं लवर नहीं'- ट्रेलर बहन होगी तेरी
विज्ञापन
विज्ञापन


इस फिल्म से डायरेक्टर अनुभव सिन्हा की पत्नी रत्ना सिन्हा निर्देशन में डेब्यू कर रही हैं। राजकुमार के अलावा फिल्म में कृति खरबंदा भी मुख्य भूमिका में हैं। 'शादी में जरूर आना की ज्यादातर शूटिंग इलाहाबाद,लखनऊ और कानपुर में हुई है।

ये भी पढ़ें: 'राब्ता' का ट्रेलर रिलीज, कृति-सुशांत की गजब केमेस्ट्री
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed