फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Main Bhi Police campaign video is viral amid lockdown

लोगों को घरों में रखने को मुंबई पुलिस ने निकाली नई जुगत, देखिए क्यों हर कोई कह रहा है, मैं भी पुलिस

Thu, 16 Apr 2020 07:53 AM IST
Avinash Pal अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: Avinash Pal Updated Thu, 16 Apr 2020 07:53 AM IST
विज्ञापन
Main Bhi Police campaign video is viral amid lockdown
'मैं भी पुलिस' कैंपेन वीडियो - फोटो : सोशल मीडिया

130 करोड़ लोगों की जनसंख्या वाले देश में किसी सरकारी मुहिम को सार्थक बनाना एक चुनौती है। इतनी बड़ी संख्या वाले देश में बिना लोगों के सहयोग से कुछ भी मुमकिन नहीं है। लॉकडाउन के दौरान लोगों में जागरूकता लाने और घरों से बाहर न निकलने को लेकर मुंबई पुलिस ने एक खास तरीका अपनाया है। इसके लिए पुलिस ने कुछ कंपनियों के सहयोग से "मैं भी मुंबई पुलिस" नामक एक मुहिम लॉन्च की है।

विज्ञापन


मुंबई पुलिस ने अपने ट्विटर हैंडल से एक रोचक वीडियो साझा किया है जिसमें लोग नियमों का पालन करने और अपने परिचितों को भी इसका पालन करने के लिए प्रेरित करने की बात कर रहे हैं। मुंबई पुलिस के इस वीडियो में बारी बारी से समाज के विभिन्न उम्र के नागरिक सामने आ रहे हैं। वे कहते हैं कि वे अपने परिवारजनों को किसी भी चीज के लिए बाहर नहीं जाने देंगे और न ही रिश्तेदारों से मिलने के लिए बाहर जाएंगे। आमतौर पर हम जिन भी सामाजिक क्रियाकलापों का हिस्सा बनने के लिए बाहर जाते हैं उससे बचने की हिदायत दी गई है। फिल्म के आखिर में सभी लोग प्लेकार्ड के जरिए 'मैं भी मुंबई पुलिस' के जरिए पुलिस विभाग को अपना सपोर्ट देते हुए नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन


गौरतलब है कि देश में कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। जांच करने की गति में तेजी आने के साथ ही एक एक दिन में हजार से अधिक केस सामने आ रहे हैं। देश में अब तक कोरोना से प्रभावित लोगों की संख्या करीब 12 हजार पहुंच चुकी है वहीं 392 लोगों की मृत्यु भी हो चुकी है। अकेले मुंबई में संक्रमित लोगों की संख्या 1600 के करीब है। इन हालात को देखते हुए पूरे देश में लॉकडाउन की अवधि 3 मई तक बढ़ा दी गई है। मुंबई में खास तौर पर पुलिस से लेकर फिल्म इंडस्ट्री के कलाकार भी लोगों को जागरुक करने का भरसक प्रयास कर रहे हैं। हालांकि जमीन पर पुलिस के अलावा कोई और सक्रिय नहीं रह सकता है इस वजह से लगातार 'मैं भी मुंबई पुलिस' जैसी मुहिम सामने आ रही हैं जिसका सकारात्मक असर भी देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed