फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Mahesh Manjrekar undergoes bladder cancer surgery

हेल्थ अपडेट: ब्लैडर कैंसर से पीड़ित महेश मांजरेकर की हुई सर्जरी, जानें कैसी है हालत

Mon, 23 Aug 2021 11:50 AM IST
प्रतिभा सारस्वत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतिभा सारस्वत Updated Mon, 23 Aug 2021 11:50 AM IST
सार

अभिनेता और निर्देशक महेश मांजरेकर की ब्लैडर कैंसर की सर्जरी हुई है। 
मांजरेकर की ये सर्जरी मुंबई के एचएन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में हुई है।
अभी तक की रिपोर्ट के मुताबिक मांजरेकर सर्जरी के बाद बिल्कुल ठीक हैं। 

विज्ञापन
Mahesh Manjrekar undergoes bladder cancer surgery
महेश मांजरेकर - फोटो : instagram/maheshmanjrekar

विस्तार

दंबग, रेडी, वास्तव और कांटे जैसी बॉलीवुड की कई बड़ी फिल्मों में एक से एक शानदार किरदार निभाने वाले अभिनेता और निर्देशक महेश मांजरेकर की ब्लैडर कैंसर की सर्जरी हुई है। उन्हें कुछ दिनों पहले यूरिनरी ब्लैडर कैंसर का पता चला था, जिसका इलाज वो करवा रहे थे। मांजरेकर की ये सर्जरी मुंबई के एचएन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में हुई है। अभी तक की रिपोर्ट के मुताबिक मांजरेकर सर्जरी के बाद बिल्कुल ठीक हैं। अब वो अस्पताल से वापस घर भी आ चुके हैं। 

विज्ञापन


बिल्कुल स्वस्थ हैं महेश मांजरेकर
रिपोर्ट के मुताबिक वो घर पर रहकर रिकवरी कर रहे हैं और बिल्कुल स्वस्थ हैं। मांजरेकर ने हाल ही में घर पर अपना जन्मदिन मनाया था। उनके इस बर्थडे सेलिब्रेशन में बॉलीवुड के दबंग खान यानि सलमान खान भी शामिल हुए थे। उनके बर्थडे में दूसरी हस्तियों इंडियन आइडल 12 के प्रतियोगी पवनदीप राजन, अरुणिता कांजीलाल, आशीष कुलकर्णी और नचिकेत लेले जैसे नाम भी शामिल रहे। उनके जन्मदिन की ये तस्वीरें सोशल मीडिया में काफी वायरल भी रहीं हैं। 
विज्ञापन

 

Mahesh Manjrekar undergoes bladder cancer surgery
महेश मांजरेकर - फोटो : Instagram @maheshmanjrekar

महेश मांजरेकर बॉलीवुड के साथ साथ मराठी सिनेमा में भी एक बड़ा नाम हैं। एक्टिंग के अलावा उन्होंने कई फिल्मों का निर्देशन भी किया है। साल 1992 में उनकी पहली फिल्म जीवा सखा आई थी। उसके बाद मांजरेकर प्लान, जिंदा, कांटे और दस कहानियों में दिखाई दिए थे। उनकी अगली का नाम अंतिम: द फाइनल ट्रूथ है। उनकी इस फिल्म में सलमान खान के साथ लीड रोल में आयुष शर्मा भी होंगे। आयुष सलमान की बहन अर्पिता के पति हैं। 

महेश मांजरेकर की पहली हिंदी फिल्म वास्तव: द रियलिटी थी। इसके बाद उनकी फिल्म एहसास, कांटे, प्राण जाए पर शान ना जाए, प्लान, रन, मुसाफिर, जिंदा, जवानी दीवानी, दस कहानियां और कई फिल्में रही हैं। 2021 में वो तीन बड़े प्रोजेक्ट्स पर काम कर रेह हैं, उनमें द पॉवर, 1962: द वॉर इन द हिल्स और अंतिम- द फाइनल ट्रूथ जैसे नाम शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed