फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Mahesh Bhatt will debut at digital world with his biopic

ओटीटी पर डेब्यू कर रहे हैं महेश भट्ट, फिर से दिखाएंगे खुद की बायोग्राफी

Wed, 11 Dec 2019 02:55 PM IST
anand anand अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: anand anand Updated Wed, 11 Dec 2019 02:55 PM IST
विज्ञापन
Mahesh Bhatt will debut at digital world with his biopic
Mahesh Bhatt - फोटो : file photo

हिंदी सिनेमा के जाने माने फिल्म निर्देशक महेश भट्ट अब डिजिटल दुनिया में कदम रखने जा रहे हैं। महेश की कंपनी विशेष फिल्म्स और जिओ स्टूडियो ने इस वेब सीरीज के लिए हाथ मिलाया है। इस सीरीज का अभी नाम तय नहीं हुआ है लेकिन यह एक ड्रामेटिक लव स्टोरी होगी, जोकि 70 के दशक में एक सफल अभिनेत्री और एक संघर्षशील फिल्म निर्माता की कहानी कहेगी।

विज्ञापन


महेश भट्ट ने अपने ट्विटर पर लिखा, 'यह एक उत्तम शुरुआत है। डिजिटल डेब्यू के लिए हमने जिओ स्टूडियो के साथ भागीदारी की है। यह ड्रामेटिक वेब सीरीज 70 के दशक में हिंदी सिनेमा की एक सफल अभिनेत्री और एक संघर्षशील फिल्म निर्माता के रिश्तों को उजागर करेगी। इंसान का दिन इस पूरी दुनिया में सबसे महान जगह है।'
विज्ञापन


जाहिर है कि, यह सीरीज परवीन बाबी और खुद महेश भट्ट की प्रेम कहानी को उजागर करेगी। 70 के दशक में परवीन बाबी एक सफल अभिनेत्री थीं, जबकि महेश भट्ट एक संघर्ष कर रहे निर्देशक थे। उन्होंने अपने बचपन का प्यार लॉरेन ब्राइट यानि किरण भट्ट से शादी कर ली थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Mahesh Bhatt will debut at digital world with his biopic
परवीन बाबी - फोटो : file photo

1977 में परवीन बाबी महेश भट्ट से मिली थीं और दोनों एक दूसरे को पसंद करने लगे थे। महेश उस वक्त तक  किरण से शादी कर चुके थे लेकिन परवीन को मिलने के बाद उन्होंने अपनी पत्नी और बेटी को छोड़ने का मन बना लिया था।

इस वेब सीरीज के लिए विशेष फिल्म्स के साथ हाथ मिलाने वाले जिओ स्टूडियो ने भी अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट करके कहा, '70 के दशक में एक ड्रामेटिक लव स्टोरी पर आधारित वेब सीरीज के लिए विशेष फिल्म्स के साथ आकर हमें बहुत ख़ुशी हो रही है। हिंदी सिनेमा की यह कहानी एक विवाहित संघर्षरत फिल्म निर्माता और तत्कालीन शीर्ष अभिनेत्री के बीच संबंधों के उतार-चढाव को दिखाएगी।'

यह पहली बार नहीं है जब महेश अपनी और परवीन की कहानी पर्दे पर दिखाने जा रहे हैं। इससे पहले साल 1982 में आई फिल्म 'अर्थ' और 2006 में आई शाइनी आहूजा और कंगना रनौत अभिनीत फिल्म 'वो लम्हे' भी परवीन के प्रति महेश के प्यार और पागलपन को दर्शाती हैं।

पढ़ें: दिलीप कुमार ने ऐसे जीता लोगों का दिल, जानिए दिग्गज अभिनेता के 10 सर्वोत्तम किरदार

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed