{"_id":"0ab334d4-25c6-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"mahesh-bhatt-says-indian-sexual-appetite-so-jism-movie-hits","type":"story","status":"publish","title_hn":"'भारतीयों में है सेक्स की भूख इसलिए हिट होती हैं ये फिल्में'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'भारतीयों में है सेक्स की भूख इसलिए हिट होती हैं ये फिल्में'
मुंबई/एजेंसी
Updated Mon, 05 Nov 2012 11:39 AM IST
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निर्माता निर्देशक महेश भट्ट ने विवादास्पद बयान देकर बहस का एक नया मुद्दा छेड़ दिया है। उन्होंने कहा है कि भारत के दर्शकों को फिल्मों में अगर सेक्स परोसा जाए तो वे ज्यादा संतुष्ट होते हैं। लेकिन वे लोग ये बात स्वीकारने को तैयार नहीं हैं। भारतीय दर्शक सेक्स के भूखे होते हैं लेकिन बाहर से दिखाते नहीं है। कामुकता भारत में एक बीमारी की तरह फैल रही है। इस मामले में दर्शकों को खुश करने के लिए भट्ट कैंप काफी आगे है।
निर्माता महेश भट्ट के मुताबिक आज के लोगों को अगर पारिवारिक फिल्में दिखाई जाएं तो वे फ्लॉप हो जाती हैं और जिस्म, मर्डर, राज टू जैसी फिल्में ही लोगों को पंसद आती है। लोगों के स्वाद में भी बदलाव हुआ है। अब लोगों को फिल्म में कहानी के साथ-साथ सेक्स का तड़का चाहिए।
सेक्स से जुड़ी फिल्में काफी जबरदस्त बाजार करती हैं जो आम पारिवारिक या रोमांटिक फिल्में नहीं कर पाती हैं। जिस्म टू का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि इस फिल्म में पॉर्न स्टार सनी लियोन को बतौर मुख्य किरदार लिया गया थाए उस वक्त एक पॉर्न स्टार को फिल्म में लिए जाने पर काफी बबाल हुआ लेकिन छह करोड़ रुपये की लागत वाली इस फिल्म ने 36 करोड़ रुपये का बिजनेस किया।