फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Maharashtra government ordered landlords to delay rent collection by at least three months

अमर उजाला की खबर का असर: मुंबई में किराए पर रह रहे लोगों को मिली तीन महीने तक की छूट

Fri, 17 Apr 2020 10:50 PM IST
anand anand अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: anand anand Updated Fri, 17 Apr 2020 10:50 PM IST
सार

  • उद्धव ठाकरे ने मुंबई समेत पूरे महाराष्ट्र में किराए के मकान में रहने वालों की बड़ी छूट दी है
  • अमर उजाला से बातचीत में इस बात की गुहार लगाई थी

विज्ञापन
Maharashtra government ordered landlords to delay rent collection by at least three months
उद्धव ठाकरे - फोटो : पीटीआई

विस्तार

अमर उजाला डॉट कॉम पर 9 अप्रैल को प्रकाशित खबर का संज्ञान लेते हुए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने मुंबई समेत पूरे महाराष्ट्र में किराए के मकान में रहने वालों की बड़ी छूट दी है। उन्होंने एक आदेश जारी करते हुए सभी मकान मालिकों से कहा है कि वे तीन महीने तक किराएदारों से किराए की जिद न करें और अगर किसी के पास किराया देने को नहीं है तो उससे मकान खाली करने को न कहें।

विज्ञापन


मुंबई के तमाम सहायक कलाकारों ने सात और आठ अप्रैल को अमर उजाला से बातचीत में इस बात की गुहार लगाई थी कि लॉकडाउन के दौरान मकान के किराए में वैसी ही छूट मुंबई में भी दी जाए जैसी दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दे रखी है। इन लोगों का कहना था कि लोगों के पास खाने तक को पैसे नहीं बचे हैं ऐसे में वह मकान का किराया कहां से देंगे।
विज्ञापन


ओशिवारा से लेकर आदर्श नगर, लोखंडवाला, चार बंगला, सात बंगला, यारी रोड, पंच रोड, और आगे आराम नगर से लेकर यारी रोड, वर्सोवा और मंदिर-मस्जिद मोड़ तक हजारों कलाकारों ने इसे ही अपनी सबसे बड़ी परेशानी बताया। इन लोगों को हफ्ते में कभी एक दिन तो कभी दो दिन काम मिलता रहा है, और बाकी महीना इसी मेहनताने पर गुजर जाता रहा है। इन लोगों का कहना था कि मकान मालिक उनसे किराए के पूरे पैसे वसूल रहा है और दो चार सौ रुपये तक भी कम न होने पर बहुत तल्खी से बात की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन




दो दिन पहले बांद्रा स्टेशन के पास उमड़ी भीड की भी असली शिकायत यही थी कि उनके पास मकान किराया देने को पैसे नहीं हैं। खाने का जुगाड़ तो किसी तरह से हो भी जा रहा है लेकिन कोई काम न होने की वजह से वे किराया नहीं दे पा रहे हैं। मुख्यमंत्री के आज के निर्देश का दिहाड़ी कामगीरो और कलाकारों ने स्वागत किया है। सहायक कलाकारों ने मुख्यमंत्री से ये भी मांग की है कि वे उन सभी फिल्म और टीवी सीरियल निर्माताओं को कलाकारों का पूरा बकाया भुगतान करने का निर्देश दें, जिन्होंने शूटिंग बंद होने का बहाना बनाकर कलाकारों का भुगतान लटका रखा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed