फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Maharashtra CM Eknath Shinde reacts to Anil Kapoor character in Nayak in an interview with Maniesh Paul

Nayak: 'नायक' में अनिल कपूर के किरदार पर सीएम एकनाथ शिंदे ने दी प्रतिक्रिया, बोले- फिल्म हकीकत से अलग होती है

Sat, 27 Apr 2024 12:53 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Sat, 27 Apr 2024 12:53 PM IST
सार

 इस बातचीत के दौरान सीएम ने नायक: द रियल हीरो में अनिल कपूर के किरदार पर भी चर्चा की। आइए जानते हैं कि उन्होंने क्या कहा है।

विज्ञापन
Maharashtra CM Eknath Shinde reacts to Anil Kapoor character in Nayak in an interview with Maniesh Paul
एकनाथ शिंदे, फिल्म नायक - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने हाल ही में, एक पॉडकास्ट पर अभिनेता और टीवी होस्ट मनीष पॉल के साथ खुलकर बातचीत की। इस पॉडकास्ट के दौरान  मुख्यमंत्री ने कई विषयों पर चर्चा की, जिनमें राजनीति से लेकर उनके बचपन के ढेर सारे किस्से शामिल थे। इस बातचीत के दौरान सीएम ने 'नायक: द रियल हीरो' में अनिल कपूर के किरदार पर भी चर्चा की। आइए जानते हैं कि उन्होंने क्या कहा है।
विज्ञापन


अनिल कपूर की फिल्म नायक पर सीएम एकनाथ शिंदे ने दी प्रतिक्रिया
पॉडकास्ट के दौरान, जब सीएम से उनके बचपन के सपनों के बारे में पूछा गया कि क्या वह मुख्यमंत्री बनने की इच्छा रखते थे या उन्होंने अनिल की फिल्म नायक से प्रेरणा ली। इस पर सीएम ने कहा, “फिल्म फिल्म होती है, हकीकत हकीकत होती है तो ऐसा कुछ भी नहीं है।" सीएम ने स्वीकार किया कि उन्हें नायक में अनिल के चरित्र का सकारात्मक दृष्टिकोण पसंद आया है।
विज्ञापन


इन किरदारों ने निभाई थी मुख्य भूमिका
एस शंकर द्वारा निर्देशित इस फिल्म में अनिल कपूर के साथ रानी मुखर्जी , अमरीश पुरी, पूजा बत्रा, परेश रावल और जॉनी लीवर सहायक भूमिकाओं में थे। शंकर की 1999 की तमिल फिल्म मुधलवन की रीमेक, नायक शिवाजी राव गायकवाड़ (अनिल कपूर) पर केंद्रित थी, जो एक टेलीविजन कैमरामैन और बाद में टेलीविजन प्रस्तोता था, जो गलती से पुलिस और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बलराज चौहान ( अमरीश ) के बीच बातचीत सुनता है और रिकॉर्ड करता है। एक मुद्दे पर मुख्यमंत्री का साक्षात्कार लेते समय, शिवाजी को एक दिन के लिए अपना कार्यभार संभालने की चुनौती दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिल्म का बनेगा सीक्वल?
साल 2001 की यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी। इन वर्षों में फिल्म ने प्रशंसकों के बीच एक लोकप्रियता हासिल कर ली है। एक हालिया रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म निर्माता सिद्धार्थ आनंद निर्देशक के रूप में मिलन लुथरिया के साथ फिल्म का सीक्वल बनाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

Kalki 2898 AD: 'कल्कि 2898 एडी' से जुड़ी बड़ी घोषणा से पहले फिल्म का नया पोस्टर जारी, हथियार लिए दिखे प्रभास

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed