{"_id":"6808dbef93ad454fbe04be90","slug":"madhuri-dixit-hubby-dr-nene-dropped-18-kgs-after-quitting-drinking-turning-vegan-2025-04-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Madhuri Dixit: माधुरी दीक्षित के पति डॉ. नेने ने शराब छोड़ने के बाद 18 किलो घटाया वजन, बने शाकाहारी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Madhuri Dixit: माधुरी दीक्षित के पति डॉ. नेने ने शराब छोड़ने के बाद 18 किलो घटाया वजन, बने शाकाहारी
Wed, 23 Apr 2025 05:55 PM IST
अंजू बाजपेई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेई
Updated Wed, 23 Apr 2025 05:55 PM IST
सार
Madhuri Dixit Hubby Dr Nene: माधुरी दीक्षित के पति डॉ. श्रीराम नेने ने शाकाहारी बनकर पूरे 18 किलो वजन घटाया है। इस बात का खुलासा उन्होंने खुद किया और बताया कि उन्होंने अपना वजन क्यों कम किया...
विज्ञापन
माधुरी दीक्षित के पति डॉ राम नेने ने घटाया 18 किलो वजन
- फोटो : इंस्टाग्राम@madhuridixitnene
विस्तार
बॉलीवुड धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित के पति और मशहूर कार्डियक सर्जन डॉ. श्रीराम नेने ने अपनी सेहत में बड़ा बदलाव किया है। उन्होंने शाकाहारी जीवनशैली अपनाई और 18 किलो वजन कम किया है।
विज्ञापन
Trending Videos
क्यों बने शाकाहारी
द इंडियन एक्सप्रेस की एक खबर के मुताबिक, माधुरी दीक्षित के पति डॉ नेन ने हाल ही में एक पैनल चर्चा के दौरान अपने यूट्यूब चैनल पर बताया कि उनके स्वास्थ्य जांच के बाद उन्हें पता चला की उनकी सेहत ठीक नहीं है। डॉक्टर होने के बावजूद उनकी सेहत खराब थी, जिसके बाद उन्होंने अपनी जीवनशैली बदलने का फैसला किया। डॉ. नेने ने शराब छोड़ दी और शाकाहारी भोजन शुरू किया। इसके बाद उन्होंने पूरे 18 किलो वजन घटाया। यह कमाल डॉ नेने ने करीब 9-10 महीनों में कर दिखाया और अपनी सेहत को पूरी तरह से बदल दिया।

पिता की भी कर चुके हैं मदद
डॉ. नेने ने यह भी बताया कि उन्होंने अपने पिता की सेहत भी सुधारी थी, जिन्हें 80 साल की उम्र में डायबिटीज की दवा से छुटकारा मिल गया। डॉ. नेने कई सालों तक अमेरिका में डॉक्टर के तौर पर काम किया है और अब भारत में स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में युवा उद्यमियों की मदद कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें:
साउथ में खूब जमीं इन बॉलीवुड अभिनेत्रियों के साथ साउथ अभिनेताओं की जोड़ी, राम चरण-जान्हवी की जोड़ी भी शामिल..