Saiyaara: मधुर भंडारकर ने की 'सैयारा' की तारीफ, बोले- ' इसने न्यूकमर्स को लॉन्च करने का हर मिथक तोड़ दिया'
Madhur Bhandarkar On Movie Saiyaara: फिल्म 'सैयारा' आज शुक्रवार 18 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। इस फिल्म के जरिए दो नए सितारे हिंदी सिनेमा में उतरे हैं। फिल्म को सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। निर्देशक मधुर भंडारकर ने भी फिल्म की जमकर तारीफ की है।
विस्तार
फिल्म 'सैयारा' ने आज शुक्रवार को सिनेमाघरों में दस्तक दे दी है। यशराज फिल्म्स के बैनर तले बनी इस फिल्म के जरिए अहान पांडे और अनीत पड्डा ने एक्टिंग डेब्यू किया है। मोहित सूरी के निर्देशन में बनी फिल्म को दर्शकों से जबर्दस्त प्रतिक्रिया मिल रही है। अहान और अनीत के अभिनय का जादू भी दर्शकों पर हो गया है। निर्देशक मधुर भंडारकर ने फिल्म की तारीफ में पोस्ट शेयर किया है।
तारीफ में किया पोस्ट, कही ये बात
मधुर भंडारकर ने आज अपने एक्स (पूर्व में ट्विटर) अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया है। मधुर भंडारकर ने लिखा है, 'सैय्यारा ने नए कलाकारों को लॉन्च करने के हर मिथक को तोड़ दिया है। कोई बड़ा नाम नहीं, कोई बड़ा पीआर नहीं, बस रॉ टैलेंट और निर्भीक कहानी कहने का हुनर। सितारों से भरी इस इंडस्ट्री में, 'सैय्यारा' ने साबित कर दिया कि दर्शक अप्रत्याशित के लिए तैयार हैं'।
#Saiyyara has shattered every myth about launching newcomers.
— Madhur Bhandarkar (@imbhandarkar) July 18, 2025
No big names, no big PR just raw talent and fearless storytelling.
In an industry obsessed with stars, Saiyyara proved that audiences are ready for the unpredictable.🙏
A bold reminder: It’s not about who you know.…
फिल्म को बताया गेम चेंजर
उन्होंने आगे लिखा है, 'एक बोल्ड रिमाइंडर: बात यह नहीं है कि आप किसे जानते हैं? बात यह है कि आप क्या लेकर आते हैं? हिंदी सिनेमा के लिए यह रोमांचक समय है। मोहित सूरी और यशराज फिल्म्स को बधाई! यह एक गेमचेंजर फिल्म है'।
Alia Bhatt: दरियादिल हैं आलिया भट्ट, अपने ड्राइवर और हाउस हेल्पर को घर खरीदने के लिए दिए लाखों रुपये
पहली ही फिल्म से अहान ने छोड़ा दर्शकों पर असर
फिल्म 'सैयारा' रोमांटिक लव स्टोरी फिल्म है। अहान पांडे ने पहली ही फिल्म से अपने अभिनय से दर्शकों का दिल जीत लिया है। शुरुआती आंकड़ो में फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन भी शानदार है। पहले दिन 'सैयारा' ने डबल डिजिट में ओपनिंग ली है।