फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Madhur Bhandarkar New Film INDIA LOCKDOWN shooting has started, Ahana Kumra in lead role

मधुर भंडारकर ने शुरू की अपनी फिल्म 'इंडिया लॉकडाउन' की शूटिंग, आहना कुमरा निभा रही हैं ये किरदार

Sat, 23 Jan 2021 12:39 PM IST
शुभांगी गुप्ता अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: शुभांगी गुप्ता Updated Sat, 23 Jan 2021 12:39 PM IST
विज्ञापन
Madhur Bhandarkar New Film INDIA LOCKDOWN shooting has started, Ahana Kumra in lead role
इंडिया लॉकडाउन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

मशहूर फिल्मकार मधुर भंडारकर की बीते बृहस्पतिवार को घोषित हुई फिल्म 'इंडिया लॉकडाउन' की शूटिंग इस शनिवार को ही शुरू हो गई है। घोषणा के वक्त मधुर भंडारकर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट साझा करके जानकारी दी थी कि वह इसकी शूटिंग अगले हफ्ते से शुरू करेंगे लेकिन उन्होंने इस फिल्म का मुहूर्त 23 जनवरी को ही कर दिया। शीर्षक के हिसाब से फिल्म लॉकडाउन के बारे में है और इसमें प्रतीक बब्बर, सई ताम्हणकर, आहाना कुमरा, श्वेता बसु प्रसाद जैसे कलाकार मुख्य भूमिकाओं में होंगे।

विज्ञापन


अभिनेत्री आहाना कुमरा का इस फिल्म में एक पायलट का किरदार है। उनका किरदार तो एक घूमने फिरने वाली और लगातार सफर करते रहने वाली कामकाजी महिला का है। लेकिन, जब देश में कोरोना वायरस की वजह से लॉकडाउन लागू किया जाता है तो वह महिला भी अपने घर में कैद होने के लिए मजबूर हो जाती है। अपने किरदार के बारे में आहाना कुमरा ने खुद बताया है कि वह फिल्म में एक पायलट का किरदार निभा रही हैं जो लॉकडाउन के समय मुंबई स्थित अपने घर में फंस जाती है।

विज्ञापन

Madhur Bhandarkar New Film INDIA LOCKDOWN shooting has started, Ahana Kumra in lead role
इंडिया लॉकडाउन - फोटो : अमर उजाला मुंबई

अपने किरदार के बारे में आहाना कुमरा ने कहा, 'जब वह औरत अपने घर में ही कैद हो जाती है तो उसे कहीं यात्रा करने नहीं मिलता। इस दौरान उसे समझ आता है कि असल में जीवन में रिश्तों की क्या अहमियत है? वह लॉकडाउन भर अकेलापन महसूस करती है और उसके आसपास उसके खालीपन को दूर करने के लिए कोई नहीं होता। मेरे लिए यह एक बेहद रुचिकर फिल्म है।' फिल्म 'इंडिया लॉकडाउन' का निर्देशन मधुर भंडारकर ने संभाला है और फिल्म के निर्माण को भी वही अंजाम दे रहे हैं।

मधुर भंडारकर ने अपने फिल्मी करियर में 'चांदनी बार', 'पेज 3', 'सत्ता', 'फैशन', 'कॉर्पोरेट', 'हीरोइन' जैसी महिला प्रधान फिल्में बनाई हैं। और इन फिल्मों के जरिए उन्होंने ज्यादातर फिल्म इंडस्ट्री की सच्चाई को ही उजागर किया है। आहाना कुमरा मधुर भंडारकर की फिल्म शैली से बहुत प्रभावित हैं। उन्होंने कहा, 'मैं हमेशा से मधुर भंडारकर और उनके काम की प्रशंसा करती हूं। फिल्म 'इंडिया लॉकडाउन' के लिए मैं अपने हिस्से की शूटिंग मुंबई के ही एक घर में करूंगी। मुझे अंदाजा है कि सब कुछ बहुत अच्छा होने वाला है।'

'इंडिया लॉकडाउन' फिल्म की शूटिंग मधुर भंडारकर मुंबई और उसके आसपास के इलाकों में ही करेंगे। फिल्म के बारे में मधुर ने एक इंटरव्यू में बताया, 'यह फिल्म सच्ची घटना पर आधारित है। इसकी कहानी लॉकडाउन के शुरुआती दो महीने यानी मार्च-अप्रैल की कहानी दिखाएगी। फिल्म में बताया जाएगा कि लॉकडाउन के शुरुआती दौर में प्रवासी मजदूरों, सेक्स वर्करों, व्यापारियों और घर में बैठकर अकेलापन महसूस कर रहे लोगों की जिंदगियां कैसी हो गई थीं? सब लोग घरों में बैठे हुए थे और शुरुआती दिनों में तो किसी को पता भी नहीं था कि आखिर करें तो करें क्या? हम लोग ऐसी जिंदगी के कभी आदी रहे ही नहीं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed