फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Luke Perry passes away after suffering stroke at 52

'रीवरडेल' के एक्टर ल्यूक पेरी का 52 वर्ष की आयु में निधन

Wed, 06 Mar 2019 08:21 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Wed, 06 Mar 2019 08:21 AM IST
विज्ञापन
Luke Perry passes away after suffering stroke at 52
अभिनेता को पिछले सप्ताह आघात होने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

'बेवर्ली हिल्स 90210' और 'रीवरडेल' जैसे शोज में काम कर चुके हॉलीवुड अभिनेता ल्यूक पेरी का निधन हो गया है। उनकी मृत्यु दिल का दौरा पड़ने से हुई है। वह 52 वर्ष के थे।ल्यूक पेरी को अस्पताल में ऑब्जर्वेशन के अंतर्गत भर्ती कराया गया था। 27 तारीख को जब उन्हें दिल का दौरा पड़ा था। तब उनके घर एंबुलेंस उन्हें लेने के लिए जाते देखी गई थी।

विज्ञापन


पेरी के प्रतिनिधि अर्नोल्ड रॉबिन्सन ने ‘हॉलीवुड रिपोर्टर’ से कहा कि आखिरी वक्त में अभिनेता के परिवार वाले उनके पास मौजूद थे। रॉबिन्सन ने कहा, ‘‘बच्चे जैक और सोफी, मंगेतर वेंडी मैडिसन बाउर, पूर्व पत्नी मिनी शार्प, मां एन बेनेट, सौतेले पिता स्टीव बेनेट, भाई टोनी पेरी, बहन एमी कोडर सहित परिवार के अन्य करीबी सदस्य और दोस्त उनके पास ही मौजूद थे।’’  

विज्ञापन
Trending Videos

ल्यूक पेरी का जन्म 11 अक्टूबर 1966 को ओहायो में हुआ था।

Luke Perry passes away after suffering stroke at 52
Luke Perry

उन्होंने कहा कि परिवार विश्वभर से मिल रही संवेदनाओं और प्रार्थनाओं का सम्मान करता है और साथ ही दुख की इस घड़ी में सभी से उनकी निजता का सम्मान करने की अपील करता है। इसके अलावा अभी कोई अतिरिक्त जानकारी नहीं दी जाएगी। ल्यूक पेरी का जन्म 11 अक्टूबर 1966 को ओहायो में हुआ था।

सीरीज ‘लविंग’ और ‘अनदर वर्ल्ड’ के कुछ हिस्सों में नजर आए पेरी को उनकी अदाकारी के लिए काफी सराहना मिली लेकिन लोगों के दिलों में जगह उन्होंने टीवी शो ‘बेवरली हिल्स 90210’ से बनाई, जिसने 1990 से 2000 तक छोटे पर्दे पर धूम मचाई। इसमें पेरी ने ब्रूडिंग, हाईस्कूल के छात्र डायलन मैके की भूमिका निभाई थी।
 

विज्ञापन

पेरी के निधन की खबर आते ही हॉलीवुड सहित विभिन्न क्षेत्रों के लोगों ने दुख प्रकट किया। इस बीच, पेरी के निधन के बाद ‘रिवेरडेल’ के नए संस्करण की शूटिंग भी बीच में रुक गई है । इसके पहले दो संस्करण क्रमश: 2017 और 2018 में आए थे और तीसरे संस्करण का सबको इंतजार था। पेरी इसमें फ्रेड एंड्रयूज की भूमिका निभा रहे थे।

इनपुट भाषा से भी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed