फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Love and War actor Ranbir Kapoor Drops Major Update on Brahmastra 2 Says It is Definitely Happening

Brahmastra 2: "यह निश्चित रूप से बनेगी", रणबीर कपूर ने ब्रह्मास्त्र के सीक्वल पर दे डाला बड़ा अपडेट

Thu, 13 Mar 2025 12:38 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Thu, 13 Mar 2025 12:38 PM IST
सार

Brahmastra 2: रणबीर कपूर ने ब्रह्मास्त्र के सीक्वल को लेकर बड़ा अपडेट दिया है, जिसमें उन्होंने कहा कि फिल्म निश्चित रूप से बनेगी। फिलहाल अभिनेता इन दिनों अपनी फिल्म 'लव एंड वॉर' को लेकर चर्चा में हैं।

विज्ञापन
Love and War actor Ranbir Kapoor Drops Major Update on Brahmastra 2 Says It is Definitely Happening
ब्रह्मास्त्र - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अमिताभ बच्चन, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र: पार्ट वन- शिवा' ने 2022 में बॉक्स ऑफिस पर 257.44 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। फिल्म के आखिर में इसके सीक्वल 'ब्रह्मास्त्र: पार्ट टू - देव' की घोषणा की गई थी, लेकिन इसके बाद कोई खास अपडेट नहीं आया। हाल ही में आलिया की बर्थडे पार्टी में रणबीर ने मीडिया से बातचीत के दौरान 'ब्रह्मास्त्र 2' को लेकर बड़ा खुलासा किया।  

विज्ञापन

SSMB29: एसएस राजामौली की आने वाली फिल्म की कास्ट पर लगी पक्की मुहर, ओडिशा की डिप्टी सीएम ने दी जानकारी

विज्ञापन
Trending Videos

Love and War actor Ranbir Kapoor Drops Major Update on Brahmastra 2 Says It is Definitely Happening
'ब्रह्मास्त्र' - फोटो : इंस्टाग्राम @ brahmastrafilm
'ब्रह्मास्त्र 2' पर रणबीर ने दिया अपडेट

रणबीर ने कहा, " 'ब्रह्मास्त्र 2' डायरेक्टर अयान मुखर्जी का लंबे समय से सपना रहा है। पूरी कहानी उनके दिमाग में तैयार है। अभी वह 'वॉर 2' में व्यस्त हैं। जैसे ही यह फिल्म रिलीज होगी, वह 'ब्रह्मास्त्र 2' की तैयारी शुरू करेंगे।" उन्होंने आगे कहा, "यह फिल्म जरूर बनेगी। हमने अभी तक इस फिल्म को लेकर ज्यादा कुछ नहीं कहा है, लेकिन जल्द ही इसके बारे में मजेदार घोषणाएं की जाएंगी।"  
The Diplomat: पुलिसवाले से लेकर लुटेरा तक इन फिल्मों में जॉन ने निभाए दमदार किरदार, खूब हुई तारीफ

विज्ञापन

Love and War actor Ranbir Kapoor Drops Major Update on Brahmastra 2 Says It is Definitely Happening
ब्रह्मास्त्र - फोटो : इंस्टाग्राम@aliaabhatt
संजय लीला भंसाली की भी जमकर तारीफ की

रणबीर ने अपनी दूसरी फिल्म 'लव एंड वॉर' के बारे में भी बात की। यह संजय लीला भंसाली के साथ उनकी दूसरी फिल्म होगी। उनकी पहली फिल्म 'सांवरिया' थी, जो 17 साल पहले रिलीज हुई थी। भंसाली के साथ काम करने का अनुभव साझा करते हुए रणबीर ने कहा, "उनके साथ काम करना खास है। मैंने ऐसा मेहनती इंसान नहीं देखा। वह किरदार, भावनाएं, संगीत और भारतीय संस्कृति को बखूबी समझते हैं। उनके सेट पर काम थकाने वाला और लंबा होता है, लेकिन एक कलाकार के तौर यह संतुष्टि देता है। वह कला को निखारते हैं।"  

विज्ञापन

Love and War actor Ranbir Kapoor Drops Major Update on Brahmastra 2 Says It is Definitely Happening
रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, विक्की कौशल - फोटो : इंस्टाग्राम
इन फिल्मों में दिखेंगे रणबीर

'लव एंड वॉर' में रणबीर के साथ विक्की कौशल भी लीड रोल में होंगे। यह फिल्म मार्च 2026 में रिलीज होगी। इसके अलावा रणबीर के पास 'रामायण' और 'एनिमल 2' जैसे बड़े प्रोजेक्ट्स भी हैं। वहीं, आलिया भट्ट जल्द ही 'अल्फा' में नजर आएंगी, जो इस साल क्रिसमस पर रिलीज होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed